Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका : ड्रॉप आउट छात्राओं को जोड़ रही शिक्षा से : देवी भूमिज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पोटका : ड्रॉप आउट छात्राओं को जोड़ रही शिक्षा से : देवी भूमिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देवी कुमारी भूमिज (मुखिया- हल्दीपोखर पंचायत)

    पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर की मुखिया इन दिनों सुर्खियों में हैं. आम तौर पर मुखिया बनते ही जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, मगर हल्दीपोखर की मुखिया देवी भूमिज अलग मुहिम चला रही है. मुखिया देवी अपने पंचायत की ड्रॉप आउट छात्राओं एवं किशोरियों को ढूंढ- ढूंढ कर उन्हें शिक्षा से जोड़ रही है. अबतक मुखिया के प्रयास से दर्जनों किशोरियों ने फिर से स्कूल जाना शुरू कर दिया है. अब वे काफी खुश नजर आ रहीं हैं साथ ही अपने सपनों को फिर से साकार करने में जुट गई है.

     

     

    वैसे ये इतना आसान नहीं था. कोरोना काल के दौरान कई छात्राओं ने स्कूल छोड़ दिया था. कुछ किशोरियां ने अपने माता- पिता के साथ खेतों का रुख कर लिया था. मुखिया देवी भूमिज को ये नागवार गुजरा. उन्होंने उन छात्राओं एवं किशोरियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें जागरूक कर सरकार की नीतियां बतायी. धीरे- धीरे मुखिया का प्रयास रंग लाने लगा और अब तक दर्जनभर से अधिक ड्रॉपआउट छात्राओं एवं किशोरियों ने फिर से स्कूल जाना शुरू कर दिया मुखिया का यह अभियान आज भी जारी है. मुखिया देवी भूमिज के प्रयासों की पंचायत ही नहीं जिला स्तर पर चर्चा हो रही है. अपने इस उपलब्धि पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज का कहना है कि गांव का विकास तभी संभव हो सकता है जब लड़कियां शिक्षित होंगी.

     

     

    हमने देखा कि अधिकांश लड़कियां जिन्होंने कोरोना काल के बाद से स्कूल जाना बन्द कर दिया था, वो दुबारा स्कूल जाने के बजाए अपने अभिभावकों के साथ खेतों में काम करने जा रही है जिसके बाद हमने छात्राओं का काउंसलिंग किया, फिर उनके अभिभावकों को समझाया. आज ड्रॉपआउट बच्चियां फिर से स्कूल जाने लगी है. उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनके पंचायत की एक- एक की किशोरियां स्कूल जाने लगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद नजरिया
    Next Article पांच हजार किलोमीटर पैदल तय किया सफर : कृष्णन्म नायक

    Related Posts

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.