Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिरंगे रंग से रोशन हुआ श्रीनगर का लाल चौक, आर्टिकल 370 हटने के बाद हुआ बदलाव
    Breaking News Headlines

    तिरंगे रंग से रोशन हुआ श्रीनगर का लाल चौक, आर्टिकल 370 हटने के बाद हुआ बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2021Updated:August 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इनमें से एक यह है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू कश्मीर में खास तैयारियां की गई हैं. दरअसल, यहां श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर तिरंगे के रंग से रोशन हो गया है.

    बता दें कि इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था. लेकिन आर्टिकल 370 हटने के बाद से ये बदलाव दिखे हैं. तिरंगे से रोशन लाल चौक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. इसे श्रीनगर के मेयर और भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत कई अन्य लोगों ने भी शेयर किया है. श्रीनगर के मेयर ने लिखा, हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया. नई घड़ियां लगा दी गईं. श्रीनगर नगर निगम ने अच्छा काम किया.

    गौरतलब है कि श्रीनगर का लाल चौक हमेशा से काफी प्रसिद्ध रहा है. दरअसल साल 1992 में यहां भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था. जोशी उस वक्त भाजपा के अध्यक्ष थे. वहीं, नरेंद्र मोदी एकता यात्रा के संयोजक थे.

    [su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=Vm4Dg6rfwtI”]

    चौक पर फिट की गईं नई घड़ियां

    तेजिंदर पाल बग्गा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे, मोदी जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया.’ इधर, श्रीनगर के मेयर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया है. नई घड़ियां फिट कर दी गई हैं. श्रीनगर नगर निगम ने बहुत अच्छा काम किया.’ इससे पहले जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने 5 अगस्त को श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एक खेल सप्ताह का उद्घाटन किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM योगी ने सोशल मीडिया को बताया ‘बेलगाम घोड़ा’, BJP आईटी सेल से कहा- ‘इसे कंट्रोल करो’
    Next Article भाजपा नेता दिनेश कुमार

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.