Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई:
    Breaking News Business चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई:

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मेयर समर्थकों का सरयू राय पर पलटवार, ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

    27 जुलाई के प्रस्तावित धरने से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज, विधायक की मंशा पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो की सफाई व्यवस्था को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। 27 जुलाई को विधायक सरयू राय द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के समर्थकों ने मोर्चा खोलते हुए विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव एवं नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह आंदोलन जनहित के लिए नहीं, बल्कि एक पसंदीदा संवेदक (ठेकेदार) के रुके हुए बिल का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाने का प्रयास है।

     

    ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मानगो में वर्तमान समय में मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज (टीएसयूएस) द्वारा भी नालों की सफाई तेजी से कराई जा रही है। ऐसे समय में सफाई व्यवस्था को मुद्दा बनाकर आंदोलन करना राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होता है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक सरयू राय लगातार नगर निगम पर दबाव बनाकर अपने पसंदीदा संवेदकों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि जनता की समस्याओं की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है और मानगो की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

     

    प्रेस वार्ता के दौरान ओम प्रकाश सिंह ने जीएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। साथ ही कुछ निविदाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में कई गंभीर प्रक्रियागत खामियां रही हैं, जिनकी जांच आवश्यक है।

    फिलहाल विधायक सरयू राय की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में 27 जुलाई को प्रस्तावित धरने को लेकर मानगो की राजनीति और अधिक गर्माने के आसार हैं।

    *बॉक्स*

    प्रेस वार्ता की प्रमुख बातें

    विधायक सरयू राय पर पसंदीदा ठेकेदार का बिल पास कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप।

    मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलने का दावा।

    टीएसयूएस द्वारा नालों की सफाई तेज होने की बात कही।

    निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकारगिल विजय दिवस रजत जयंती: जमशेदपुर में 527 अमर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
    Next Article सरकारी लापरवाही ने उजाड़ी बुजुर्ग की जिंदगी! कच्चा मकान ढहा, वृद्धा का पैर टूटा; समय पर आवास मिलता तो टल सकता था हादसा

    Related Posts

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    July 26, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    July 26, 2026

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार |

    अलोक स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ अनंत काल का धरना-प्रदर्शन

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवा संवाद आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    राजपूताना नवचेतन एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क करियर परामर्श शिविर, विद्यार्थियों को दी करियर की सही दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.