Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतपुड़ा भवन में आग लगने से सियासी लपटें हुईं तेज, कांग्रेस बोली- मध्य प्रदेश से जा रही है BJP सरकार
    Breaking News Headlines

    सतपुड़ा भवन में आग लगने से सियासी लपटें हुईं तेज, कांग्रेस बोली- मध्य प्रदेश से जा रही है BJP सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सतपुड़ा भवन में आग लगने से सियासी लपटें हुईं तेज, कांग्रेस बोली- मध्य प्रदेश से जा रही है BJP सरकार
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग से उठने वाली सियासी लपटें अब तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला। कांंग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश से भाजपा सरकार जा रही है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को सतपुड़ा भवन में आग लग गई। आग ने 12 हजार सरकारी फाइलों को अपने आगोश में समेट लिया। इसी के साथ सियासी लपटों का तेज होना शुरू हो गया और सियासी बयानबाजी के तीर चलने लगे।

     

    सतपुड़ा भवन में कब लगी आग?
    सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम चार बजे आग लगी। आग में हजारों फाइलें जलकर खाक हो गईं। सेना, सीआईएसएफ और दमकल कर्मियों ने करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस आग से चार मंजिल का करीब 80 फीसद हिस्सा जल गया है।
    सतपुड़ा भवन में पहले भी लगी थी आग
    सतपुड़ा भवन में कुल छह मंजिल हैं। आग तीसरी मंजिल पर आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में लगी। बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। आग लगने के बाद सभी कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे पहले भी 2018 में यहां आग लगी थी।
    कांग्रेस ने कहा- एमपी से जा रही भाजपा सरकार
    सरकारी फाइलों को जलने को लेकर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज के दफ्तर की आग बता रही है कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश से जा रही है।

     

     

     

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    सरकार ने क्या कहा?
    स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। वहीं, मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने कहा कि सारा प्रशासन आग को काबू करने में लगा हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद स्थिति की निगरानी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोजगार मेला : 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article नीतीश को लगा झटका, मांझी के बेटे संतोष का बिहार कैबिनेट से इस्तीफा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.