Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचडीएफसी लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत तीन बदमाशों को हथियार और कैश के साथ गिरफ्तार।
    अपराध बिहार बेगूसराय

    एचडीएफसी लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत तीन बदमाशों को हथियार और कैश के साथ गिरफ्तार।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट

    बेगुसराय:पुलिस ने 21 मार्च को एचडीएफसी बैंक में हुए लूट कांड का खुलासा कर दिया है। जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक के पास हुए इस लूट में शामिल मुख्य सरगना समेत तीन बदमाशों को हथियार और कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
    एसपी मनीष ने बताया कि 21 मार्च की सुबह करीब 11 बजे बैंक खुलते ही 5 अपराधी अंदर घुस गए और हथियार के बल पर सभी को कब्जे में लेकर 16 लाख 30 हजार लूट लिया। इसके बाद हम लोगों के पहुंचने से पहले अलग-अलग रास्ते से सभी बदमाश समस्तीपुर भाग निकले। टीम ने विभिन्न तरीके से अनुसंधान के बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र से समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित शेखोपुर निवासी और 3 लाख के इनामी बदमाश रविरंजन सिंह उर्फ रम्मी उर्फ बादशाह उर्फ निशांत सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर से सन्नी कुमार उर्फ आशुतोष कुमार (24) और बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित औगान निवासी नीतीश कुमार और मंत्री उर्फ एलेक्जेंडर (24) को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से एक लाख नगद, तीन देशी कट्टा, 6 जिंदा गोली, एक डोंगल, एक बाइक बरामद की गई।एसपी मनीष ने बताया कि रवि रंजन उर्फ रम्मी उर्फ बादशाह उर्फ निशांत पर बिहार में 3 लाख का इनाम घोषित किया गया था। इस पर अब तक बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज बैंक लूट, हत्या और लूट कांड के 15 मामले सामने आए हैं। यह पश्चिम बंगाल में भी वांटेड था। विगत वर्ष धनबाद में हुए एनकाउंटर में भी इसकी तलाश थी। अपने साथियों के साथ क्राइम करने के बाद यह तुरंत ठिकाना बदल लेता था।अलग-अलग टीम द्वारा किए गए अनुसंधान में यह बच नहीं सका। पूछताछ में इन लोगों ने घटना में शामिल अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। अभी एक स्पेशल टीम शेष लोगों के गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। कई अन्य इनपुट भी मिले हैं, जिस पर काम चल रहा है। एसपी ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के औगान निवासी नीतीश
    कुमार उर्फ मंत्री उर्फ एलेक्जेंडर पर बेगूसराय, पटना,मुजफ्फरपुर एवं पश्चिम बंगाल के रायगंज थाना में 6 मामले दर्ज हैं। जबकि सन्नी कुमार उर्फ आशुतोष पर समस्तीपुर में दो मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से ली वापस
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित हेतु भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के अध्यक्षता में द्वि-सत्रीय बैठक का आयोजन

    Related Posts

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मिरा रोड से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.