Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दिया, प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास में घुसे : समाचार चैनल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दिया, प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास में घुसे : समाचार चैनल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दिया, प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास में घुसे : समाचार चैनल

    ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बीच कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया और देश से बाहर चली गई हैं।

    उनके इस्तीफा देने तथा ढाका छोड़कर जाने के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

     

     

    इस बीच, प्रधानमंत्री हसीना के आधिकारिक आवास में प्रदर्शनकारियों के घुसने की खबरें हैं।

    सरकार विरोधी प्रदर्शनों में रविवार से लेकर अब तक 106 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

    निजी जमुना टेलीविजन समाचार चैनल ने बताया कि हसीना को एक विवादित आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा है।

     

     

     

    इस विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

    खबरों के अनुसार, सेना अध्यक्ष जल्द ही राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

     

     

     

    इससे पहले, बांग्लादेश सरकार ने प्रदर्शनकारियों के आम जनता से ‘लॉन्ग मार्च टू ढाका’ में भाग लेने का आह्वान करने के बाद इंटरनेट को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा कांग्रेस के द्वारा 6 अगस्त से हर घर खटाखट के तहत निकालेगी जनसम्पर्क यात्रा
    Next Article रंभा शैक्षणिक संस्थान परिसर में आज रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन

    Related Posts

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    May 13, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    May 13, 2025

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.