Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी का गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का आह्वान : स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, हर प्रयास के हैं मायने
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    PM मोदी का गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का आह्वान : स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, हर प्रयास के हैं मायने

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी का गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का आह्वान : स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, हर प्रयास के हैं मायने
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है. साथ ही पीएम मोदी ने एक पोस्‍ट कर का है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  ने भी खाद्य जगत से जुड़े लोगों से इस अभियान में शामिल होकर महात्‍मा गांधी को स्‍वच्‍छांजलि देने के लिए श्रमदान करने की बात कही है. बता दें कि यह अभियान गांधी जयंती  की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा. राष्ट्रपिता ने जीवन भर स्वच्छता पर जोर दिया था.
    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आना है. स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है. एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों.’

     

     

     

    महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि देने हेतु श्रमदान करें : गोयल
    वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्‍ट के माध्‍यम से कहा, “मैं खाद्य जगत से जुड़े सभी आपूर्तिकर्ताओं, उचित मूल्य की दुकानों, उपभोक्ताओं और सभी नागरिकों से #SwachhBharat के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करता हूं. हम सभी 1 तारीख को सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़े में एकजुट होकर महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि देने हेतु श्रमदान करें.”

     

     

    स्वच्छता ही सेवा अभियान में 31.78 करोड़ ले चुके हैं भाग
    पीएम मोदी की नागरिकों से एक अक्टूबर को एक घंटे के लिए स्वच्छता “श्रमदान” करने की अपील के बाद पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने 3.50 लाख से अधिक स्थानों के बारे में बताया है, जहां पर नागरिक एक अक्टूबर को ‘श्रमदान’ कर सकते हैं. इनमें से प्रत्येक स्थान के भू-निर्देशांक को स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड किया गया है. बता दें कि 15 सितंबर 2023 से चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में आज तक करीब 31.78 करोड़ लोग भाग ले चुके हैं.

    #PM मोदी का गांधी जयंती से पहले स्वच्छता अभियान का आह्वान : स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी हर प्रयास के हैं मायने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज, वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी
    Next Article ओला चालक के साथ मारपीट करने वाहन छिनने मामले : जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता, हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.