Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी आज से कर्नाटक में शुरू करेंगे प्रचार, 6 रैलियां और दो रोड शो
    Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी आज से कर्नाटक में शुरू करेंगे प्रचार, 6 रैलियां और दो रोड शो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु  :   कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और 2 जगहों पर रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलिकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे जहां वह दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे जहां वह दोपहर करीब पौने 2 बजे लोगों को संबोधित करेंगे.

     

     

     

    इसके बाद पीएम मोदी बेंगलुरु नॉर्थ में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे. बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह राजभवन से कोलार के लिए रवाना होंगे, जहां वह सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री कोलार से रामनगर जिले के चन्नापटना के लिए रवाना होंगे और दोपहर डेढ़ बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

     

     

     

    इसके बाद प्रधानमंत्री हासन जिले के बेलूर जाएंगे जहां वह दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर लोगों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का अगला गंतव्य उसी शाम मैसूरु होगा, जहां वह एक रोड शो करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह विशेष विमान से मैसूरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखनऊ की बड़ी जीत, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को हराया
    Next Article CBI टीम सत्यपाल मलिक के घर पहुंची, 300 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत से जुड़े मामले में पूछताछ

    Related Posts

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 24, 2026

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.