Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 31 मार्च को मेरठ आएंगे PM मोदी, क्रांतिधरा से करेंगे UP में लोकसभा चुनाव का शंखनाद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    31 मार्च को मेरठ आएंगे PM मोदी, क्रांतिधरा से करेंगे UP में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    31 मार्च को मेरठ आएंगे PM मोदी, क्रांतिधरा से करेंगे UP में लोकसभा चुनाव का शंखनाद
    मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मोदीपुरम में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के पास आयोजित होने वाली इस रैली में भाजपा रालोद (राष्ट्रीय लोकदल) गठबंधन के तहत रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

     

     

    नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में मेरठ की धरती से ही UP में किया था चुनाव का शंखनाद
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में मेरठ की धरती से ही उत्तर प्रदेश में चुनाव का शंखनाद किया था जिसकी परिणीत थी कि भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भगवा लहरा कर विपक्ष का सूपड़ा ही साफ कर दिया था। वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से ही चुनावी रैली का आगाज किया, लेकिन दोबारा इन 14 में से आधी सीटों यानि 7 पर ही भाजपा जीत दर्ज करा सकी। चार सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी कब्जा करने में कामयाब हुईं।

     

     

    2024 में PM मोदी के मेरठ की क्रांतिकारी धरती से चुनावी रैली का आगाज दिलचस्प
    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के मेरठ की क्रांतिकारी धरती से चुनावी रैली के आगाज से चुनावी परिणाम कितने असरदार होते हैं। खासतौर पर जबकि इस बार भाजपा अकेले नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है और जाट बैल्ट के मतदाता इस गठबंधन को किस नजर से देखते हैं। यह आने वाले चुनाव परिणाम ही बतायेंगे।

     

     

    गौरतलब है कि वर्ष 2019 में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में भाजपा ने जीत हासिल की थी। जबकि सहारनपुर, नगीना, बिजनौर और अमरोहा सीट से बसपा ने जीत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा रामपुर मुरादाबाद और संभल में सपा सीट निकालने में सफल हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें
    Next Article JAMSHEDPUR : तेंदुआ के आतंक से वन विभाग की टीम ने किया दो दिनों के लिए तीन पार्क सील ,जारी किया आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.