Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने लांच की पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना, हर घर मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने लांच की पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना, हर घर मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी ने लांच की पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना, हर घर मिलेगी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं.

     

     

    मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि इस परियोजना में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा. परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोलर पावर को बढ़ावा देने के साथ सतत विकास को बढ़ावा देने की अपील करते हुए सभी अपने घरों वाले उपभोक्ताओं खासतौर से युवाओं को पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करने की अपील करते हुए योजना का लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करने को कहा है.

    सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

    – आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले सोलर रूफटॉप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचकर अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप रजिस्टर हीयर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
    – अब अपने राज्य को सेलेक्ट करके बिजली विभाग और कंज्यूमर अकाउंट नंबर को दर्ज कर देना है और नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
    – अब एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है और क्लिक टू सेंड मोबाइल ओटीपी इन संदेश ऐप पर क्लिक कर देना है.
    – अब गूगल प्ले स्टोर पर जाकर तुरंत संदेश ऐप को अपने डिवाइस के अंतर्गत डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है और इस ऐप के अंतर्गत आने वाले ओटीपी को सोलर रूफटॉप योजना की वेबसाइट पर जाकर दर्ज कर देना है.
    – अब मेल आईडी दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है.
    – अब आपको सोलर पैनल एप्लीकेशन फॉर्म के अंतर्गत सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है.

     

     

    सोलर रूफटॉप योजना के आवेदन के लिए अन्य तरीका

    आवेदन करते समय बिजली कनेक्शन और विभाग से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाती है जो कि अक्सर सोलर रूफटॉप योजना के लिए घर से आवेदन करने पर मालूम नहीं रहती है तो ऐसी स्थिति में आप किसी सोलर कंपनी के माध्यम से इस फॉर्म को भरवाएं या फिर इस योजना से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति से संपर्क करके उसके माध्यम से इस योजना के लिए फार्म भरवाएं, ताकि आपको बाद में कोई भी समस्या देखने को ना मिले और सोलर पैनल खरीदने पर आपको आसानी से सब्सिडी मिले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर आरोप “मोदी सरकार ने अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े”
    Next Article JAMSHEDPUR:प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सालाना खेल उत्सव मीडिया कप क्रिकेट 2024 का रंगारंग शुभारंभ

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.