Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह
    प्रधानमंत्री मोदी नेआज राजस्थान के उनियारा में सुखबीर सिंह जौनपुरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. सभा में उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद दिया है. आज हनुमान जयंती का पवित्र दिन है. उन्होंने देशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी .उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है. राजस्थान को बांटने की पूरी कोशिश हो रही है इससे सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हिडन एजेंडा बाहर आ गया है. मेरे भाषण से कांग्रेस को मिर्ची लगी है. कांग्रेस सच्चाई से क्यों डरती है, कांग्रेस अपनी नीतियों को छुपाने में क्यों लगी है.

     

     

    पीएम का कांग्रेस पर प्रहार

    पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 में आपने मुझे दिल्ली में सेवा का अवसर दिया. फिर देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते. कांग्रेस होती, तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते. कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते.

     

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने जयपुर ब्लास्ट के दोषियों को बचाने का काम किया है. देश के मुसीबत में कांग्रेस मौके तलाशती है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अगर कांग्रेस की सरकार होती तो लोगों को वैक्सीन भी नहीं मिल पाती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो जख्म दिए हैं उसे राजस्थान के लोग नहीं भूल सकते. पीएम ने सीएम भजनलाल की तारीफ की और कहा कि जब से भजनलाल जी और उनकी टीम काम पर लगी है, माफिया और अपराधी राजस्थान छोड़कर भागने पर मजबूर हैं.

     

    कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह

    पीएम ने अपने संबोधन के दौरान कर्नाटक में हनुमान चालीसा सुनने पर दुकानदार की पिटाई की घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तो राम-राम सा कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था. पीएम ने कहा कि अब भाजपा सरकार आने के बाद किसी की हिम्मत नहीं है कि आपकी आस्था पर सवाल उठा दे. अब आप चैन से हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा :इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा माझी आज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल की
    Next Article IMD ने पूर्वी भारत में भीषण गर्मी की दी चेतावनी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.