जमशेदपुर। जिला प्रशासन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी आज नये पायदान पर पहुंच गयी है। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 5 प्लाज्मा डोनेशन हुआ, जिसमें चौथे डोनेशन के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला में प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन सम्पन्न हुआ। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले रामान्तु राघवेन्द्र, कुमार सत्यम श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, विभाष शुक्ला तथा सिद्धार्थ सुमन ने आज यहां अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। कुमार सत्यम श्रीवास्तव तथा विभाष शुक्ला ने दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. विनिता कामथ, प्लाज्मा डोनेशन विशेषज्ञ टेक्निशियन अनुप श्रीवास्तव, मनोज कुमार की देखरेख में यह सम्पन्न हुआ। टाटा स्टील के विभाष शुक्ला ने आज जिला के 150वें तथा सिद्धार्थ सुमन ने 151वें प्लाज्मा दाता के रूप में जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। प्लाज्मा दाताओं का उत्साह बढाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जिला की प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, टाटा स्टील के श्री जय कुमार, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। प्लाज्मा दान करने वालों को जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया, सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कोरोना से मुक्त हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आएं और प्लाज्मा का दान कर कोरोना संक्रमण से जुझ़ रहे लोगों का जीवन बचायें।