Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईडीटीआर के डिप्लोमा के 249 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट- महाप्रबंधक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आईडीटीआर के डिप्लोमा के 249 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट- महाप्रबंधक

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिस टूल रूम ने कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया है। संस्थान से वर्ष 2026-27 के पास आउट कुल 289 डिप्लोमाधारी छात्रों में से अब तक 249 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है और शेष करीब 40 छात्रों का भी एक महीने में सौ फीसदी प्लेसमेंट के आंकड़े को हासिल कर लेगा। यह जानकारी संस्थान के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग के 145 छात्रों में से 127 का जबकि डिप्लोमा इन टूल मेकिंग अंडर मैकेनिकल के 74 छात्रों में से 64 छात्रों का तथा डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स के 70 छात्रों में से 58 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। इन छात्रों का प्लेसमेंट मारुति सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम, एहरेस्टी इंडिया, बॉस, सियट टायर, टाटा कमिंस, आरकेएफएल और टाटा मोटर्स सरीखे कंपनियों में हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में आधुनिक तकनीक के कोर्सेस अपनाकर टूल रूम देश के नौजवानों को रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास करेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में यहां चार महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेस से लेकर 6 माह, 2 वर्ष और चार वर्ष के रोजगारपरक कोर्सेस कराए जा रहे हैं, जो एसटी, एससी के लिए बिल्कुल निःशुल्क और ओबीसी छात्रों के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी से कोर्स कराए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग की टीम ने तीन अवैध चुलाई अड्डा किया ध्वस्त,2100 किग्रा जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद
    Next Article भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.