नए भारत की तस्वीर.. पवन जमशेदपुर,23 अगस्त, चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और प्रोजेक्ट से जुड़े पुरी टीम को हार्दिक बधाई
इस गौरवशाली पल के ऐतेहासिक गवाह के रूप में नवोदय विद्यालय,लालभट्टा में स्कूली बच्चो तथा बस्तीवासियों के साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा गया। सभी लोगो ने हाथों में भारत की आन,बान और शान तिरंगा ले रखा था जैसे ही लैंडिंग का इतिहास बना सभी लोगो ने भारत माता की गगणभेदी नारो के साथ खुशी जाहिर की। भाजपा नेता पवन अग्रवाल की पहल पर आयोजित कार्यकर्म में स्थानीय लोगो का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। पवन ने लोगो का मुंह मीठा करा कर बधाई दी। इस अवसर पर अपने सबोधन मे कहाँ यह बदलते भारत की तस्वीर है दुनिया मे भारत ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इसरो के वैज्ञानिको को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहतन का फल मिला। बारिश के बावजूद लोग अपने घरों से निकलकर जश्न में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के धनराज गुप्ता,कुलदीप कुमार, प्रमोद,मिलन उरांव, संतोष यादव,छोटे प्रसाद, शांति देवी, पूजा पाया, अमरेंद्र कुमार की मुख्य भूमिका रही।