Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार ने मुफ्त बिजली के वादे को बेमतलब बताया, देश में वन नेशन, वन टैरिफ की मांग
    Breaking News Headlines बिहार

    नीतीश कुमार ने मुफ्त बिजली के वादे को बेमतलब बताया, देश में वन नेशन, वन टैरिफ की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मामले को लेकर लगातार जनता के बीच जा रहे हैं. हाल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 300 यूनिट प्रति महीने मुफ्त बिजली देने का वादा किया है. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुफ्त बिजली के दावों को बेमतलब करार दिया है. उन्होंने कहा, बिजली मुफ्त देने का कोई मतलब नहीं. वैसे भी उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाती है. फ्री देने से बिजली का मिसयूज होता है. जिन राज्यों में यह दी जा रही है वह उचित नहीं है. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से देश में ‘वन नेशन, वन टैरिफ’ लागू करने की मांग की है.

     

    सीएम नीतीश ने कहा, बिजली पर हर राज्य में अलग-अलग टैरिफ रखना मुनासिब नहीं है, राज्यों को वित्तीय क्षति होती है. बिहार में जो बिजली दी जा रही है वह काफी महंगी दी जा रही है. केंद्र सरकार को देश के हर नागरिक का कल्याण करना है तो हर राज्य को एक दर पर बिजली मुहैया करे. उन्होंने आगे कहा, देश में एक मूल्य पर हर राज्य को बिजली मुहैया कराई जाए, वह सही नहीं है. विकसित राज्य को किस मूल्य पर बिजली दी जा रही है और बिहार जैसे गरीब राज्यों को किस मूल्य पर बिजली केंद्र सरकार दे रही है, यह देखने की जरूरत है. केंद्र सरकार हर राज्य को अलग-अलग दर पर बिजली क्यों देती है, इस पर सवाल उठना चाहिए.

     

    सीएम नीतीश ने आगे कहा, हमें थर्मल ऊर्जा पर निर्भरता कम करने से राज्य को वित्तीय फायदा होगा. मुख्यमंत्री ने भागलपुर के सबौर और सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर क्षेत्र में बिहार अच्छा काम कर रहा है. आज ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की शुरूआत करते हुए खुशी हो रही है. वर्ष 2025 तक पूरे बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस हो जाएगा.

     

    ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने ऊर्जा परिवार को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरगामी सोच का परिणाम है कि ऊर्जा विभाग नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. ऊर्जा परिवार पूरी मेहनत से अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेगा. बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार का ऊर्जा मॉडल देश में काफी लोकप्रिय है.बिहार ने ऊर्जा क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है इसलिए आज ऊर्जा क्षेत्र की आधारभूत संरचनाएं मजबूत हो रही हैं.

     

    ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने विद्युत कंपनियों की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. बिजली कंपनियां अपनी घाटे को कम करने के लिए कृत संकल्प है. वर्तमान में बिजली कंपनियों को तीस फीसदी का घाटा हो रहा है जिसे आने वाले चार सालों में लगभग 11 फीसदी और कम करने का है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड: विधानसभा में जबरन धर्मांतरण रोकने वाला ​विधेयक पारित
    Next Article अगर आपकी पांचों उंगलियां घी में हैं तो एक उंगली से कमल का बटन दबाएं : प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.