Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू DC की वेतन को लेकर बड़ी कार्रवाई,CO, BDO समेत कई अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक
    Breaking News झारखंड दुमका धनबाद रांची

    पलामू DC की वेतन को लेकर बड़ी कार्रवाई,CO, BDO समेत कई अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पलामू DC की वेतन को लेकर बड़ी कार्रवाई,CO, BDO समेत कई अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक

    झारखंड के पलामू जिलाधिकारी शशि रंजन ने एक सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 चिकित्सकों, एक दर्जन से अधिक BDO और CO समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण की गई है।

     

     

     

     

    बताया जा रहा है कि DC शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। वेतन की प्रक्रिया भी केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जानी थी।लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान किया गया। तो उसमें पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की। इस कारण उनका वेतन रोका गया है।

     

    वहीं, इस आदेश के बाद पलामू के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 50 डॉक्टर, 20 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, 16 अधीक्षक कार्यालय के तहत कार्यरत डॉक्टर और 63 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स का वेतन भी रोका गया है। इसके अलावा इन सभी कार्यालयों में कार्यरत ढाई सौ से अधिक ANM, GNM, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। बताया गया कि पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गई है। इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल हैं।

     

     

     

    इस कारण उठाया कदम
    जानकारी हो कि यह कदम समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के महत्व को स्पष्ट करने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में DC ने साफ कर दिया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन चेतना केंद्र का उद्घाटन मुखिया कानू मुर्मू ने किया
    Next Article बिष्टुपुर में दिनदहाड़े एक युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.