Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कराची : पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग स्थानों पर 10 आतंकवादियों को मार गिराया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    प्रांत में की गई ताजा कार्रवाई के दौरान केच और जियारत जिलों में आतंकवादी मारे गए।

    इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जिलों में अलग-अलग खुफिया-आधारित अभियानों (आईबीओ) के दौरान आतंकवादियों को मार गिराया गया।

    जानकारी के अनुसार, केच जिले के तुरबत के पास एक अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था।

    आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों और सशस्त्र आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

    बयान के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिनके बारे में आईएसपीआर ने कहा कि ये हथियार सुरक्षा बलों के खिलाफ किए गए कई हमलों और नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

    इसके अलावा एक अलग घटना में सुरक्षा बलों ने जियारत जिले के चोटिर इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान सात आतंकवादियों को मार गिराया।

    अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान छोटेर और संजीवी इलाकों के बीच हुआ, जहां इलाके में छिपे हथियारबंद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

    जियारत के उपायुक्त जकाउल्लाह दुर्रानी ने मौतों की पुष्टि की और कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा सात शवों को जिला मुख्यालय अस्पताल, जियारत पहुंचाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता : होटल में आग से 14 मरे, प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की, मुख्यमंत्री का जांच का आदेश
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: रूस

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 28, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 28, 2025

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.