Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “हमारी भूमि , हमारा भविष्य”–विषय पर विद्यार्थियों के बीच ग्राहक पंचायत के बैनर तले प्रतियोगिता आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर शिक्षा

    “हमारी भूमि , हमारा भविष्य”–विषय पर विद्यार्थियों के बीच ग्राहक पंचायत के बैनर तले प्रतियोगिता आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “हमारी भूमि , हमारा भविष्य”–विषय पर विद्यार्थियों के बीच ग्राहक पंचायत के बैनर तले प्रतियोगिता आयोजित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय पर्यावरण आयाम के द्वारा आज लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसका विषय था “हमारी भूमि – हमारा भविष्य”। इस गोष्ठी के अंतर्गत कक्षा षष्ठ से नवम तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई ।गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थी प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी, पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा जी, पर्यावरण आयाम की सदस्य आरती श्रीवास्तव विपुला जी, प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य सरिता सिंह जी , सदस्य डाॅ सरित किशोरी जी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह।

     

    इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी ने कहा कि भूमि से हमें जीवन के लिए सब कुछ मिलता है । यह भूमि ही मरणोपरांत हमें अपनी गोद में रखती है। इन्होंने क्षिति, जल ,पावक से सम्बंधित जानकारी भी दी।
    प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह ने प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल करने की बात कही।सम्मानित सदस्य डाॅ सरित किशोरी जी ने बताया कि जैसे हम लोग उपहारों को सहेज कर रखते हैं वैसे ही पर्यावरण को भी बचाया जाय।

     

    इस विचार गोष्ठी की समन्वयका डाॅ अनीता शर्मा ने कहा कि भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बनाये रखना बहुत आवश्यक है। पर्यावरण आयाम सदस्य आरती श्रीवास्तव जी ने प्रतिदिन के पानी को सुरक्षित रख कर पौधरोपण हेतु इसे उपयोग में लाने का संदेश दिया ।
    स्वागत वक्तव्य और संचालन किया डाॅ अनीता शर्मा ने और प्रधानाध्यापिका प्रिया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

     

    प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम थे —
    विकी कुमार,कृतिका कुमारी,इच्छा कुमारी,शौर्य कुमार,शिव कुमार,विष्णु तंतुबाई । शिक्षिकाओं में
    पुष्पांजलि हेमरोम ,शशि कुमारी,वंदना कुमारी जी और अन्य की सक्रिय भागीदारी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरायबरेली काव्य- रस साहित्य संस्था झारखंड प्रदेश ईकाई का गठन
    Next Article जयंती पर तिलका माझी को विधायक संजीव ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.