Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिलीपीन मनीला में एक और सिख व्यापारी की हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध झारखंड राष्ट्रीय

    फिलीपीन मनीला में एक और सिख व्यापारी की हत्या

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिलीपीन मनीला में एक और सिख व्यापारी की हत्या
    लौहनगरी के सम्मी की हत्या कराने का शक
    सम्मी के साथ थी जोगिंदर जोजो की प्रतिद्वंदिता
    अज्ञात हत्यारों ने इसे भी मारी पांच गोलियां
    जमशेदपुर। फिलीपीन की राजधानी मनीला के ताईताई इलाके में मंगलवार को एक और सिख व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस एक व्यापारी का नाम जोगिंदर सिंह उर्फ जोजो है और फिलीपींस समय के अनुसार तकरीबन डेढ़ बजे उसे तब अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी जब वह बाजार टाइल्स खरीदने गया था और गाड़ी पार्क कर रहा था। हत्यारों ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और उसके सर पर पिस्टल सटाकर 5 गोलियां मार दी। यह जोगिंदर सिंह उर्फ जोजो वही व्यापारी है, जिसकी व्यापारिक प्रतिद्वंदिता जमशेदपुर से मनीला व्यापार करने गए तरनजीत सिंह सम्मी उर्फ सैम से थी जिसकी हत्या गत 11 जुलाई को फिलीपींस के समय अनुसार डेढ़ बजे तब कर दी गई जब वह अपने रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन कर रहा था।
    रेस्टोरेंट की महिला मैनेजर माइला और जीरा ने बचाने की कोशिश की थी तो हत्यारों ने कहा था कि वे सैम की हत्या करने आए हैं और उसे मार कर ही जाएंगे।
    सम्मी हत्याकांड की जांच कर रही फिलीपींस पुलिस के समक्ष सम्मी के मामा कुलदीप सिंह ने इस जोगिंदर सिंह जोजो पर हत्या की सुपारी देने का शक जताया था। तब पुलिस का तर्क था कि सबूत के अभाव में और मात्र शंका के आधार पर ना गिरफ्तार कर सकती है ना ही पूछताछ कर सकती है।
    सम्मी एवं जोजो कि हत्याकांड में काफी समानता है। सम्मी के सर और छाती से पिस्टल सटाकर पांच गोली मारी गई थी और जोजो के सर में पांच गोलियां मारी गई। यहां यह संभावना है कि हत्यारों ने सम्मी की हत्या के लिये जिस राशि का सौदा किया था, जो जोजो ने पूरा नहीं किया तो उसे भी ठिकाने लगा दिया गया।
    तरनजीत के मामा कुलदीप सिंह के अनुसार जोजो की तीन दुकानें थी परंतु सम्मी ने 4 साल में 6 दुकाने कर ली थी और तकरीबन 25 स्टाफ काम करते थे। व्यापार में पिछड़ने के बाद जोजो ने 9 जुलाई को सम्मी को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
    मंगलवार को जब तरनजीत के मामा कुलदीप सिंह , गुरदीप सिंह पप्पू और मां जसबीर कौर को यह जानकारी मिली कि जोजो को भी मार दिया गया है। वे निःशब्द रह गए। पप्पू के अनुसार वाहेगुरु से यही अरदास करते थे कि हमारे साथ न्याय करो। हमारे सम्मी ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे मार दिया गया। इधर मां जसवीर कौर को मलाल है कि वह फिलीपींस नहीं जा सकी और जोजो से यह भी नहीं पूछ सकी कि उसके बेटे के साथ ऐसा सलूक क्यों हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृष्ण कुमार का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ
    Next Article भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.