झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो जी के द्वारा छात्रों के हित में किया गया प्रयास सफल हुआ।
फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू
एसकेएमयू के वीसी ने रांची में विधान सभाध्यक्ष से भेंट कर दी जानकारी
जामताड़ा
फतेहपुर प्रखंड के युवक युवतियों के लिए खुश खबरी है। फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज में कल यानी 8 जुलाई से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसे लेकर आज रांची स्थित विधान सभाध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो के आवास में सिंधु कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति (वीसी) प्रो विमल प्रसाद सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। एसकेएमयू के वीसी व विधान सभाध्यक्ष के बीच घंटो वार्तालाप हुई।
विधान सभाध्यक्ष ने कहा फतेहपुर वासियो के लिए बहुत यह कॉलेज वरदान साबित होगा। लोग अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नही दे पाते थे। बहुत से गरीब घराने की लड़कियां आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी। लेकिन अब से वैसे घराने की लड़कियों को उच्च शिक्षा मिल पाएगी। घर की रूखी सुखी खाकर लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर सकेगी।
विधान सभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा उनका प्रयास है कि अब कुंडहित में बालिका महाविद्यालय को जल्द से जल्द टेंडर किया जाएगा साथ ही कुंडहित में एक केंद्रीय विद्यालय भी बनेगा, जिसकी मंजूरी दिलाई गई है।