खेलते खेलते पानी के टैंक में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, डूबने से गई जान, मां बाप का था इकलौता संतान।
संवाददाता पूजा सिंह की रिपोर्ट
सहेबपुर कमाल: थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी में घर के अंडर ग्राउंड वाटर टैंक के चेम्वर में डूबने से डेढ़ साल का मासूम की मौत हो गई। हादसे के एक घंटे बाद बच्चे को वाटर टैंक से निकाला गया। लेकीन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान सनहा पूर्वी वार्ड संख्या 1 के अरविंद साह का पुत्र देवराज के रुप में हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार देवराज के पिता बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं और मां खेत गई थी। देवराज घर में दादा जी के साथ खेल रहा था। तभी देवराज के दादा कुछ काम कर रहे हैं। इसी बीच देवराज खेलते खेलते पानी टैंक में गिर गया। और उसकी मौत हो गई।वह अपने मां बाप का इकलौता संतान था उसके भविष्य के लिए मां बाप मजदूरी कर रहे थे। लेकीन उसके पिता को पता नहीं था की घर लौटकर बेटे की लाश देखना पड़ेगा। वही हादसा की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के हादसा स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।