रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के दौरान सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोग की रोकथाम के लिए शीघ्र पहचान, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर बल दिया।
एसीएमओ ने भी रोग के महत्व एवं बचाव पर जोर दिया। उन्होंने व्यायाम एवं योग के महत्व के बारे में बताया।
जिला कुष्ठ पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, एनसीडी सेल ने भी सभा को संबोधित किया तथा उच्च रक्तचाप एवं जन जागरूकता एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की।
सत्र में डीएच एवं सिविल सर्जन कार्यालय के डॉक्टर, कर्मचारी उपस्थित थे।