Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी पार्टी  की ओर से सामुदायिक भवन चंदौर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती मनाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आम आदमी पार्टी  की ओर से सामुदायिक भवन चंदौर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती मनाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भगवानपुर ,बेगूसराय : – आम आदमी पार्टी बेगूसराय की ओर से सामुदायिक भवन चंदौर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती मनाई गई. इस अवसर पर बछवाड़ा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जननायक को श्रद्धासुमन समर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर परिवर्तन के लिए काम करने का संकल्प लिया.

     

     

    समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी फुलेना यादव ने किया.

    समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि आज की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम मात्र रह गया है. जननायक ने जीवन भर जिन राजनीतिक मूल्यों की राजनीति की.उसे उनके अनुयायियों ने ही भूला दिया. समाजिक समूहों को जाति-धर्म के नाम पर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. राजनीति में परिवारवाद के साथ-साथ धनबल-बाहुबल को मजबूत किया जा रहा है.

     

     

     

     

    जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी एवं उसके नेता अरविंद केजरीवाल ही कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं. सबके लिए स्तरीय शिक्षा.स्वास्थ्य एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था उनकी परिकल्पना है. जाति-धर्म की राजनीति से हटकर समान्य लोगों को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कराना एवं बिना किसी भेदभाव के सबके हित में काम करना पार्टी का ऐजेड़ा है. इसी ऐजेड़े के साथ आम आदमी पार्टी जिले में जनता का समर्थन प्राप्त कर रही है.

     

     

     

    आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आर एन सिंह ने कहा कि परिवर्तन के संकल्प के साथ आप विकल्प की राजनीति करती है. हम वैकल्पिक ऐजेड़े के साथ सभी राज्यों में जा रहे हैं. लोग अरविंद केजरीवाल के ऐजेड़े पर भरोसा कर रहे हैं.आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी बिहार में भी एक मजबूत विकल्प के रुप जनता के सामने होगी. बिहार के सभी जिलों में विधानसभा के स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

     

     

     

    समारोह को जिला के सहप्रभारी अभिनव कुमार.राजेन्द्र रजक.रामाश्रय पासवान. दिव्यरंजन.रामाशीष साह.श्रीनारायण यादव.विश्वनाथ वर्मा. विजय पासवान. राजवंशी तांती.पुंकेश राम.दयानंद कुमार. मृत्युंजय मिश्रा. मो0 मकसूद आलम.प्रमोद महतो.राजेश चौधरी.मो0 संजर आलम.प्रमिला देवी.रेखा देवी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसंत पंचमी और 74 वां गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में आई रौनक
    Next Article जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश।

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.