Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान की दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तान की दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 18वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों से जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 305 रन ही बना पाई. पाकिस्तान को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन उसका मध्यक्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया और टीम मैच हार गई.

     

    ऑस्ट्रेलिया से मिले 368 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम को अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद अब्दुल्ला शफीक 64 रन बनाकर आउट हुए. अब्दुल्ला शफीक के बाद इमाम उल हक भी 70 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जिम्मेदारी पाकिस्तान के मध्यक्रम पर थी, लेकिन मोहम्मद रिजवान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया और टीम 305 रनों पर ऑल-आउट हुई. एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके.

     

     

    इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों ने रिकॉर्ड 259 रनों की साझेदारी की. इस दौरान डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने अपने-अपने शतक पूरे किए. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 163 रनों की पारी खेली तो मिशेल मार्श ने 121 रन बनाए. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई दूसरा कंगारू बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया और टीम एक अच्छी शुरुआत मिलने के बाद 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन ही बना पाई. पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवरों में 54 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किए तो हारिस रऊफ ने 8 ओवरों में 83 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रारंभिक पूछताछ के साथ ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है :पुलिस कप्तान
    Next Article ‘हम अलग हो गए हैं…’, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के रिश्ते में आई दरार

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.