Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब केबुल टाउन के निवासियों को मिलेगी टाटा की बिजली
    Breaking News जमशेदपुर राजनीति

    अब केबुल टाउन के निवासियों को मिलेगी टाटा की बिजली

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। केबुल टाऊन, जमशेदपुर के निवासियों को टाटा स्टील की बिजली का कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। केबुल कंपनी के निवासी अब अपने निवास स्थान के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन फॉर्म भरें, उन्हें टाटा स्टील की टीएसआईयूएसएल बिजली देगा। शुक्रवार को झारखण्ड हाईकोर्ट ने दो वर्ष पहले दायर एक रिट याचिका पर यह फ़ैसला दिया और कहा कि लोग व्यक्तिगत रूप से टाटा पावर कनेक्शन के लिए आवेदन दें। अदालत के इस फैसले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि वह बीते तीन साल से लगातार कह रहे थे कि केबुल टाउन और केबुल बस्ती में बिजली कनेक्शन देने में टाटा स्टील के सामने कोई कठिनाई नहीं है और उन्हें कनेक्शन देना चाहिए। श्री राय ने कहाः मेरी बात मानने की जगह उन्होंने दिवालिया केबुल कंपनी के रिज़ोल्यूशन प्रोफेशनल से इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा, जो उन्होंने आज तक नहीं दिया और आगे भी नहीं देंगे। हाईकोर्ट के आज के फ़ैसला के बाद मेरी बात पर मुहर लग गई और टाटा स्टील के पास केबुल वासियों को बिजली कनेक्शन देने के अलावा कोई चारा नहीं है। टाटा स्टील प्रबंधन भी इस फ़ैसले को स्वीकार कर शीघ्र बिजली कनेक्शन देना शुरू करेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट के वरीय अधिकारियों ने भी उनसे बातचीत में हाईकोर्ट के इस फ़ैसला को स्वीकार किया और मुझे सूचित किया कि वे केबुल कंपनी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ करेॉगे। उन्हें हाईकोर्ट के फ़ैसले की अभिप्रमाणित प्रति मिलने का इंतज़ार है। उम्मीद है कि फ़ैसला की प्रति आज-कल में हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी।

    श्री राय ने केबुल कंपनी वासियों को बधाई दी और कहा कि उनकी चिर प्रतीक्षित मांग आज पूरा हो गई। केबुलवासियों ने इस बीच जिस धैर्य का परिचय दिया, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वह इस मामले में बिल्कुल आश्वस्त थे कि जब उनके प्रयास से केबुल क्षेत्र के घर-घर में टाटा स्टील का पेयजल कनेक्शन तीन साल पहले मिल गया तो एक न एक दिन बिजली कनेक्शन भी अवश्य मिलेगा। आज यह उम्मीद पूरा हो गई। उन्होंने इसके लिए टाटा स्टील प्रबंधन और रिट याचिकाकर्ता को धन्यवाद भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोलानी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का संपन्न
    Next Article बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जून-जुलाई तक व बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को अप्रैल से पानी दिया जाएगा, : अधीक्षक अभियंता

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.