Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना से वंचित नहीं रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    बंगाल में कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना से वंचित नहीं रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंगाल में कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना से वंचित नहीं रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी

    कोलकाता/नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।

    कोलकाता के पास साल्ट लेक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की मासिक सहायता योजना की गारंटी उन्होंने ही दी थी।

    प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित ‘अन्नपूर्णा दिवस’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है।

    मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनने के कुछ ही दिनों के भीतर अन्नपूर्णा योजना पर काम शुरू हो गया। आज, कई महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है। कोई बिचौलिया नहीं है और कोई ‘कट मनी’ नहीं है। हमारी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभ से वंचित न रहे। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनवरत काम कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए यहां तेजी से काम भी किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत बंगाल में महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 3,000 रुपये की निश्चित राशि जमा की जाती है, जिसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    मोदी ने कहा, ‘‘यह उनके लिए एक बड़ा संबल है। आज, लगभग 1.5 करोड़ बहनों के खातों में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त पहुंच रही है। इस योजना के तहत 3,000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं के पास निर्णय लेने की शक्ति और आगे बढ़ने का साहस, दोनों होना चाहिए।’’

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों का एक नया सशक्तीकरण हुआ है।

    मोदी ने कहा, ‘‘मैं इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रत्येक माता और बहन को बधाई देता हूं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। परिवार में हमारी माताओं और बहनों के कंधों पर कई जिम्मेदारियां होती हैं। कई छोटे-बड़े फैसलों के बीच, एक महिला हर तरह से परिवार की देखभाल करती है, और जब उनके लिए जरूरी खर्चों की चिंता कम हो जाती है, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है।’’

    उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना बंगाल की महिलाओं का आत्मविश्वास मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘हर साल 17 सितंबर को ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि अन्नपूर्णा योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। हमने इसे महिलाओं के एक बड़े वर्ग के लिए पहले ही लागू कर दिया है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत सितंबर की किस्त के तहत 1.58 करोड़ लाभार्थियों में से ज्यादातर के बैंक खातों में नकद राशि भेज दी गई है और शेष लाभार्थियों के खातों में भी बृहस्पतिवार शाम तक यह राशि भेज दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लाख लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।

    पौलोमी घटक, इंदु पुरी और ज्योतिर्मयी सिकदर सहित महिला खेल हस्तियों ने अन्नपूर्णा दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री ने बाल विवाह के संदर्भ में कहा, ‘‘मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस सरकार के कार्यकाल में 18 साल से कम उम्र की किसी भी लड़की की शादी नहीं होने दी जाएगी। जिन्होंने ऐसा किया है और जिन्होंने ऐसी शादियों में मदद की है, उन्हें कानून के मुताबिक सज़ा दी जाएगी।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधोखे से बेटे की कराई अपनी कथित प्रेमिका से शादी, विरोध करने पर पिता ने कट्टे से किया जानलेवा हमला
    Next Article भारत को भरोसेमंद चिप विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही: मोदी

    Related Posts

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    September 17, 2026

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    September 17, 2026

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात

    झारखंड में माओवादियों पर शिकंजा: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने किया सरेंडर

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

    नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष आयोजन, 76 बटुकों ने गंगा तट पर किया अनुष्ठान

    महाकाल सेवा संस्था के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों के बीच सहायता उपकरणों का वितरण

    भारत को भरोसेमंद चिप विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही: मोदी

    बंगाल में कोई भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना से वंचित नहीं रहेगी: प्रधानमंत्री मोदी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.