Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नीतीश ने INDIA गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया’, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गुट पर किया कटाक्ष
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    ‘नीतीश ने INDIA गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया’, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गुट पर किया कटाक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नीतीश ने INDIA गठबंधन का अंतिम संस्कार कर दिया’, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गुट पर किया कटाक्ष
    नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया है, जिसके बाद राजनीति में भारी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन कमजोर होती नजर आ रही है। अब तक बंगाल और पंजाब में ही विपक्षी INDI गठबंधन कमजोर नजर आ रहा था, लेकिन अब बिहार में इसकी ताकत कम हो गई है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर विपक्षी गठबंधन आगे क्या और किस तरह की रणनीति बनाने वाली है।

     

    प्रमोद कृष्णम ने किया कटाक्ष
    इसी बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती, जिसे जाना हो जाओ, कांग्रेस एक महान पार्टी है। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “INDI गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। शुरुआत से ही इसमें तरह-तरह के वायरस आ गए, फिर ये आईसीयू में चला गया और अंत में वेंटिलेटर पर था। फिर कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?”

     

    9वीं बार ली सीएम पद की शपथ
    बता दें कि बीते रविवार को नीतीश कुमार ने दोपहर में राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके तुरंत बाद बीजेपी की बैठक हुई, जिसके बाद एक सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम के फार्मूले पर एनडीए के साथ सरकार बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शाम पांच बजे नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने दिन में इस्तीफा दिया हो और शाम को उसका शपथ ग्रहण हो।

     

     

     

    विपक्षी INDI गुट को लगा झटका
    इस पूरे घटनाक्रम से विपक्षी INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नीतीश कुमार को पहले गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चाएं हो रही थी और उस बीच नीतीश का यह फैसला सबको हैरान करने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी गठबंधन एकजुट होकर एनडीए को हराना चाहते थे, लेकिन इसी बीच नीतीश कुमार ने एनडीए का हाथ थाम कर सबको असमंजस में डाल दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान ने अंतरिक्ष में लॉन्च किए 3 सैटेलाइट्स
    Next Article टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग कर रहे युवक ओमिया का ओडिशा के रायरंगपुर में एक्सीडेंट

    Related Posts

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    June 1, 2026

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    June 1, 2026

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.