Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में हुई सुनवाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में हुई सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में हुई सुनवाई
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भुईयांडीह की इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के संबंध में जारी नोटिस के विरूद्ध बस्तीवासियों द्वारा एनजीटी की कोलकाता बेंच में दायर आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। बस्तीवासियों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय ने बेंच के समक्ष तर्क दिया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त ने न्यायालय के समक्ष संयुक्त जांच समिति का जो प्रतिवेदन शपथ पत्र दाखिल किया है, उसका अनुलग्नक-2 पठनीय है ही नहीं। इस अनुलग्नक में ही प्रशासन का कहना है कि उन गृहस्वामियों के नाम दिये गये हैं, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।

     

     

    कोर्ट की कार्यवाही के संबंध में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने बताया कि श्री संजय उपाध्याय ने कोर्ट में कहा कि जब यह प्रतिवेदन पढ़ने लायक ही नहीं है, तब इस पर विचार कैसे किया जा सकता है? इस पर न्यायालय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का शपथ पत्र मांग कर देखा और सरकारी अधिवक्ता को फटकार लगाई कि न्यायालय के सामने दायर शपथ पत्र पठनीय होना चाहिये। एनजीटी ने सरकारी वकील को निर्देश दिया कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एनजीटी के सामने दोबारा शपथ पत्र दायर करें। अब मुकदमे की अगली तारीख यानी 21 अक्टूबर 2024 तक, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को न्यायालय के सामने पुनः शपथ पत्र दायर करना है।

     

     

    श्री राय ने बताया कि झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव ने अभी तक एनजीटी के सामने अपना शपथ पत्र दायर नहीं किया है। झारखण्ड सरकार के वकील ने इसके लिए एनजीटी से समय मांगा। उन्हें भी 21 अक्टूबर, 2024 तक शपथ पत्र दायर करने के लिए एनजीटी ने कहा है। भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भी इस संबंध में भी अपना शपथ पत्र दायर नहीं किया है। उन्हें भी 21 अक्टूबर, 2024 तक शपथ पत्र दायर करने का समय मिल गया।

     

     

    श्री राय ने एनजीटी द्वारा दोबारा शपथ पत्र दायर करने का निर्देश पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त पर दिये जाने पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन 21 अक्टूबर तक बस्तीवासियों के विरूद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करेगा। इस संबंध में वह उपायुक्त से मिलकर भी बात करेंगे। श्री राय ने बताया कि बस्तीवासियों के वकील श्री संजय उपाध्याय ने एनजीटी से मांग की है कि बस्तीवासियों को झारखण्ड सरकार के आदेश से राहत दिलाई जाय। जब एनजीटी के सामने दोबारा शपथ पत्र 21 अक्टूबर तक जिला प्रशासन दायर करेगा और वह पठनीय होगा, तभी इसके बारे में आगे की कार्यवाही होगी, एनजीटी में इस मामले में सुनवाई होगी। श्री राय ने कहा कि 30 जनवरी, 2024 के अपने आदेश के जिन बिन्दुओं पर एनजीटी ने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने इस मामले में नियमों का उल्लंघन किया है तो उसकी सूचना प्रशासन को दी जाए ताकि उसे भी पक्षकार बनाकर उसका पक्ष सुना जा सके। आश्चर्य है कि इस स्पष्ट आदेश की आड़ में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन बस्तीवासियों को उनके घर तोड़ने के संबंध में नोटिस जारी कर रहा है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त द्वारा नये सिरे से शपथ पत्र दायर करने के बाद इस बिन्दु पर बस्तीवासियों का पक्ष एनजीटी में उनके अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसफेद झूठ बोलने के माहिर खिलाड़ी है सरयू राय, झूठ पकड़े जाने पर बौखलाहट में है: राजा सिंह राजपूत
    Next Article 6 सितम्बर को मानगो फ्लाईओवर का पीलर निर्माण कार्य होगा शुरू: मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.