प्रतिकार वाहन यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसजन मणिपुर नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन: आनन्द बिहारी दुबे
जेम्को मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तथा टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के सहयोग से नव नियुक्त जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में *प्रतिकार वाहन यात्रा* का आयोजन मणिपुर में नरसंहार एवं माता बहनों के चीरहरण, अत्याचार के खिलाफ निकाला गया। प्रतिकार वाहन यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।
प्रतिकार वाहन यात्रा फुटबॉल मैदान से शुरू होकर प्रेम नगर, लक्ष्मी नगर, बजरंगी बगान, आजाद बस्ती, मिश्राबगान, महानंद बस्ती, उड़िया बस्ती मनिफिट, रामाधीन बगान होते हुए जेम्को चौक पर आकर समाप्त हुआ।
प्रतिकार वाहन यात्रा का शुभारंभ झमाझम बारिश में ही की गई, इस दौरान मण्डल कमिटी ने तक कार्यक्रम के अनुरूप सभी मोटरसाइकिल यात्री को हाथ में पार्टी का झण्डा, भाजपा सरकार के खिलाफ तख्ती तथा ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से नारा लगाते हुए, मणिपुर के बीभत्स घटनाक्रम को उद्बबोधित करते हुए काफिला आगे बढ़ता रहा तथा बस्ती के प्रत्येक मोड़, चौक चौराहे पर नुक्कड सभा आयोजित कर दो वक्ता के माध्यम से मणिपुर की बेबस घटनाक्रम को आमजनता के बीच रखा तथा आमजनों से सहयोग मांगा।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने जगह जगह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है, भाजपा कहती है, डबल इंजन की मजबूत सरकार है परन्तु लगभग तीन माह से मणिपुर में एक आदमी दुसरे आदमी का खुन का प्यासा है, नरसंहार को हर हाल में मोदीजी और शाहजी रोकने का कार्य करें। माताओं बहनों को निर्वस्त्र कर अमर्यादित कार्य किए जा रहे है, यह घोर निंदनीय है। *मोदी जी फिर एक बार राजधर्म के निर्वहन करने में असफल हो गए*। मोदी जी देश चलाने में असमर्थ हो गये है। अब समय आ गया है कि आम जनता 2024 में कांग्रेस पार्टी का साथ दे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, टेल्को मण्डल अध्यक्ष देवाशीष घोष, जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, सुनील प्रसाद लाली, सचिव एस पी सिंह, सरोज पाण्डेय, अभय पाण्डेय, सन्नी सिंह, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, अजय महतो, कुलदीप सिंह, निखिल तिवारी, श्रीराम प्रसाद, सरवन सहानी, संतोष कुमार,

