Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखण्ड खीस्तीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था, संघ एवं झारखण्ड अल्पसंख्यक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति, राँची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने और बच्चों को बेहतर तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। मौके पर उन्होंने अल्पसंख्यक विद्यालयों को और भी बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री से पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक विद्यालयों के कुछ समस्याओं से अवगत कराया साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों से जुड़ी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए निदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु राज्य सरकार द्वारा यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया।*

    *इस अवसर पर आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो ( राँची, महाधर्माध्यक्ष) बिशप थ्योदोर मस्करेन्हस (राँची, सह० धर्माध्यक्ष, बिशप डालजेनगंज धर्माध्यक्ष), बिशप जुलयुस मरांडी (दुमका, धर्माध्यक्ष) बिशप भिन्सेंट बरवा (सिमडेगा, धर्माध्यक्ष) बिशप विनय कन्डुलना (खुटी, धर्माध्यक्ष) बिशप तेलेस्फोर बिलुंग (जमशेदपुर, धर्माध्यक्ष) बिशप आनन्द जोजो (हजारीबाग, धर्माध्यक्ष) फा० लिनुस पिंगल (गुमला, प्रशासक) फा० एरेनसियुस मिंज (सचिव JHACMEI) फा० मुकुल कुल्लू (काथलिक विद्यालय निरीक्षक, राँची) श्री निरंजन कुमार सांडिल (महासचिव प्रा०वि०झा०) श्री एन्थोनी तिग्गा (महासचिव मा०वि०झा०) श्री पीटर खेस्स (उपाध्यक्ष, प्रा०वि०झा०) श्री रमेश कुमार सिंह (कार्यालय सचिव) उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article बिष्टुपुर रामदास भट्टा कमेटी सेंटर में एच.सी.जी रांची कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से फ्री कैंसर स्क्रीनिंग जांच की गई

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.