Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एलआरडीसी, एसडीएम घाटशिला समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एलआरडीसी, एसडीएम घाटशिला समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक, सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एलआरडीसी, एसडीएम घाटशिला समेत अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल

    असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

    मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की अनुमति नहीं

    मुहर्रम के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सिदगोड़ा टाउन, हॉल में शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई । बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में संपन्न शांति समिति बैठकों के फीडबैक पर चर्चा की गई तथा विभिन्न मुहर्रम समिति के लाइसेंसधारियों द्वारा पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग एवं समस्याओं को सहानूभूतिपूर्वक सुनते हुए उचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया । सिटी एसपी श्री के विजय शंकर, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी श्री सुमित अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, एलआरडीसी श्री रविन्द्र गागराई, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, जिला स्तरीय विभिन्न विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी समितियों को निदेशित किया गया कि जुलूस मार्ग का विचलन किसी भी प्रकार से नहीं करें, जिस मार्ग से जुलूस निकलता रहा है उसी से निकालेंगे । प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिस मार्ग से मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा, उसका पूर्व में सत्यापन कर लें । जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी ।

    *भ्रामक सूचना की जानकारी प्रशासन को दें*

    सोशल मीडिया पर यदि किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना नजदीकी थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को देने की अपील की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष टीम नजर रखेगी ताकि किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द्र के वातावरण को कोई शरारती तत्व बिगाड़ नहीं पायें । बाइकर्स गैंग तथा नशापान कर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध भी सख्ती का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजात गांव में हुए चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार
    Next Article क्रांतिकारी टाईगर जयराम महतो के निजी आवास मानटांड में जामताड़ा जिला स्तरीय छात्र नेता, नेत्रित्वकर्ता का प्रतिनिधि मंडल जामताड़ा जिला में जिला स्तरीय बदलाव संकल्प महासभा में आने हेतु दिया आमंत्रण

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.