Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का गठन हुआ मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का गठन हुआ मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का गठन हुआ
    मणिपुर, यूसीसी व जनहित मुद्दों पर सरकार और जनता में करेगा समन्वय
    जमशेदपुर। मणिपुर राज्य में पिछले दो महीने से चल रही जातीय हिंसा एवं समान नागरिक संहिता को लेकर आम नागरिकों के बीच बनी संशय की स्थिति से उन्हें उबारने के लिए शहर के प्रबुद्ध लोगों ने यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस का गठन किया है और इसे विस्तारित रूप देने की कोशिश होगी।
    फादर एल्विन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने समवेत स्वर में इसके गठन के औचित्य एवं आवश्यकता पर बल दिया। सभी वक्ता इस बिंदु पर एकमत रहे कि आम नागरिकों की भावनाओं, मुद्दों को सरकार शासन प्रशासन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों तक पहुंचाने के लिए एक पुल की जरूरत है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए इसे विस्तृत रूप देने पर भी बल दिया गया।
    सभी वक्ताओं का यह भी कहना रहा कि हर धर्म पंथ सभ्य समाज मणिपुर जैसी घटनाओं को निंदनीय बताएगा और इसे मानवीय कलंक की संज्ञा देगा। मणिपुर ही क्यों देश के किसी भी हिस्से में जातीय धर्म नस्ल भाषा के आधार पर बढ़ते वैमनस्य में नारी और बच्चे को दुश्मनी का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। इसे लेकर फोरम ने बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखण्ड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जिला उपायुक्त के माध्यम से मेमोरेंडम भेजने का फैसला किया है।
    वही समान नागरिक संहिता को लेकर संशय की स्थिति से निपटने के लिए कानूनविदों एवं धर्म प्रमुखों की सेमिनार करने का भी फैसला लिया गया है। जिससे लोगों को वस्तुस्थिति का जानकारी हो और वह किसी नतीजे पर पहुंच सके।
    रविवार को हुई बैठक में सुमित राय, रेयाज शरीफ, सुमित कर, कुलविंदर सिंह, डेमका सोय, काजी सऊद आलम, मदन मोहन, अब्राहम एसी, समीर एक्का, गणेशराम, रविंद्र प्रसाद, सुबोध रविदास, निशाद अहमद आदि ने विचार रखे।
    फादर विंसेंट डेविड, फादर जेरी डिसूजा, फ्लोरेंस बेक, भोला रविदास, फादर एलेक्स केरकेट्टा, अनवर हुसैन एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घिनोना कार्य के विरोध में अर्धनग्न होकर काला फीता बांध कर विरोध मार्च
    Next Article सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ को जलार्पण, आयोजन को भव्य बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने शुरू की तैयारी

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.