Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा, विहिप के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कदमा उपद्रव मामले में जमानत दिए जाने को भाजपा ने बताया न्याय की जीत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा, विहिप के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कदमा उपद्रव मामले में जमानत दिए जाने को भाजपा ने बताया न्याय की जीत

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 21, 2023Updated:July 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा, विहिप के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कदमा उपद्रव मामले में जमानत दिए जाने को भाजपा ने बताया न्याय की जीत, कहा हेमंत सरकार के तुष्टिकरण की आग में झोंकने की साजिश हुई धराशायी, पार्टी अपने नेताओं के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

    जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में विगत माह हुए उपद्रव मामले में राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा एवं विहिप नेताओं को उच्च न्यायालय द्वारा बेल दिए जाने को भाजपा ने न्याय की जीत बताई है। एक ओर जहां भाजपा नेताओं एवं विहिप नेताओं को जमानत मिलने पर कार्यकर्ता उत्साहित है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। शुक्रवार शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं एवं विहिप नेताओं पर राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने जिस प्रकार से विद्वेषपूर्ण कार्रवाई कर बिना जांच-पड़ताल के गलत धाराओं को जोड़कर जेल भेजकर प्रताड़ित किया था, आज इस षड्यंत्र को उच्च न्यायालय ने धराशायी कर दिया। गुंजन यादव ने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो-कांग्रेस सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए शहर को दंगे की आग में झोंकना चाहती थी, परंतु उनके मंसूबे विफल हो गए हैं। गुंजन यादव ने करीब तीन माह पुराने मामले में भाजपा नेता अभय सिंह पर जुगसलाई क्षेत्र के एक मामले में पुनश्चः नामजद आरोपी बनाकर केस दर्ज करने को विद्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सरकार की टूलकिट बन गयी है। गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार विशेष संप्रदाय के तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे केस-मुकदमों एवं गीदड़ भभकियों से डरने वाले नही है। कहा कि हेमंत सरकार केस-मुकदमों के बल पर धर्मिक आस्था एवं जनभावनाओं को रौंदना चाहती है, जो कभी सफल नही होंगे। हेमंत सरकार केस-मुकदमों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले, जनसेवा की भावना को कुचल नहीं सकती है। हमारा संघर्ष बिना थके और बिना रुके यूँ ही अनवरत जारी रहेगा। हम मजबूती से आगे बढ़े हैं, और आगे बढ़ते रहेंगे। पार्टी अपने नेताओं एवं विहिप कार्यकर्ताओं के साथ हर क्षण पूरी मजबूती से खड़ी है।

    जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि न्यायालय के फैसले से तुष्टिकरण की मानसिकता रखने वालों के हौसले एक बार फिरसे पस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें माननीय न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है, न्यायालय के चौखट पर देर है अंधेर नही। उन्होंने राज्य सरकार पर वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेकों मौकों पर पर्व-त्योहारों में गाइडलाइन के नाम पर धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जाता रहा है। वहीं, पिछले साढ़े तीन साल में पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है, विकास के कार्य ठप्प हैं। परंतु राज्य सरकार मुद्दों पर राजनीति ना कर भय और भ्रम की राजनीति कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. राजमणि बनी महिला राजद कि की प्रदेश उपाध्यक्ष, लगा बधाई देने वालों का ताँता
    Next Article शहजादा अनवर के जमशेदपुर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान किया स्वागत

    Related Posts

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    May 14, 2025

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन

    खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहा है बीसीसीआई

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ‘गोपनीय’ सैनिक ने की आत्महत्या

    पुणे और मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त तीन गिरफ्तार

    भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की विदेश मंत्री बनीं, सिद्धू को अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग मिला

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग- क्षेत्रीय स्थिरता और आंतरिक सुशासन को दी जाए प्राथमिकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.