Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न

    आज दिनांक 20.07.2023 को कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास,सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत किया गया।

    बैठक में वर्षापात की स्थिति, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना,लाभुक कृषिको के भूमि अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अधतन स्थिति, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, केसीसी, खरीफ बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, मत्स्य के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना, तालाब जलाशय, समेकित मत्स्य पालन एवं राजस्व वसूली तथा भूमि संरक्षण के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग आदि की समीक्षा की गई।

    बैठक में बताया गया कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 28400 आवेदन प्राप्त हुए हैं साथ ही बताया गया की जिला को 33765 टारगेट दिया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द टारगेट अचीव करें। उपायुक्त ने बैंकों से समन्वय बनाकर केसीसी में स्थिति सुधारने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

    लाभुक कृषकों के भूमि अभिलेख को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई साथ ही संबंधित पदाधिकारी को पेंडिंग डाटा को अपलोड करने का निर्देश दिया।

    बैठक में बताया गया की एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत दो एग्री स्मार्ट योजना का अनुशंसा प्राप्त करते हुए कृषि निदेशालय को समर्पित की गई है।

    इसके अलावा बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया की वेद व्यास आवास योजना के तहत 22 लक्ष्य दिया गया जिसे उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।भूमि संरक्षण संचालित योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त द्वारा पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य का समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा कि जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है, उसमें निष्ठावान होकर आप लोग कार्य करें, किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री विद्यासागर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का किया पुतला दहन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में डीआरडीए, जेएसएलपीएस एवं विकास शाखा, खेल एवं पर्यटन की आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.