Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के सभा पर बोली भाजपा, राजनीतिक रोटी सेंकने वाले और संकीर्ण सोच रखने वाले लोग फैला रहे भ्रम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के सभा पर बोली भाजपा, राजनीतिक रोटी सेंकने वाले और संकीर्ण सोच रखने वाले लोग फैला रहे भ्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के सभा पर बोली भाजपा, राजनीतिक रोटी सेंकने वाले और संकीर्ण सोच रखने वाले लोग फैला रहे भ्रम, प्रशासन से सभा की अनुमति ना देने और समाज में विभेद पैदा करने वालों पर की कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के द्वारा शुक्रवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मानगो गांधी मैदान में होने वाले सभा को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने फ्रंट समेत राजनीतिक रोटी सेंकने वालों लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और सांप्रदायिक राजनीति से इसे दूर रखें। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि फ्रंट के केंद्रीय महासचिव एवं झारखंड नामधारी दल से जुड़े बाबर खान शायद यह नहीं जानते कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां हिंदू, मुस्लिम या कोई अन्य संहिता नहीं हो सकती। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां किसी धर्म के लॉ बोर्ड का शासन नहीं चल सकता है। भारतीय संविधान में जो कुछ लिखा है उसी के मुताबिक देश का शासन चल सकता है। कहा कि बाबर खान को यह भी पता होना चाहिए कि समान नागरिक संहिता कानून हो या कोई अन्य कानून, सभी कानून भारतीय संविधान की मूल भावना और उसमें किये गये प्रावधान के मुताबिक ही बनाये जा सकते हैं। ऐसे में बाबर खान जैसे संकीर्ण सोच रखने वाले लोग को भ्रम फैलाने और लोगों को भड़काने के प्रयासों से बाज आना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जब देश में आपराधिक कानून एक हैं, भारतीय संविदा कानून (कॉन्ट्रैक्ट लॉ) एक हैं, वाणिज्यिक कानून एक हैं, कारोबार से जुड़े कानून एक हैं, तब परिवार संबंधी कानून अलग-अलग क्यों हैं? उन्होंने कहा कि 1400 साल पुरानी स्थिति अलग थी और उस समय की परिस्थिति में बहु विवाह की प्रथा आई, वह तब के समय की जरूरत हो सकती है। परंतु अब समय बदला है। नारी की गरिमा और समानता की बात सभी को स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी तरह के भेदभाव को समान नागरिक संहिता से दूर किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा है कि भारतीय समान नागरिक संहिता लागू होने से विवाह की न्यूनतम उम्र समान होगी, तलाक का आधार एक समान होगा, तलाक की प्रक्रिया एक समान होगी, गुजारा भत्ता का अधिकार सबको मिलेगा, बच्चा गोद लेने का अधिकार सबको मिलेगा, भरण-पोषण का अधिकार भी सबको मिलेगा और विरासत-वसीयत का अधिकार भी सबको एक समान मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड ने विभिन्न बैठकों में लॉ कमीशन के समक्ष अपने सुझावों एवं विचारों को रखा है। ऐसे में इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदर्शन-सभा के माध्यम से मुस्लिम समुदाय को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला प्रशासन से ऐसे किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति ना देने और समाज मे विभेद पैदा करने की कोशिश करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नई दिल्ली में आज केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की
    Next Article कुंडहित के धोबना में हुई राजद की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.