Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई अहम निर्देश

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने सभी प्रमंडल के जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाओं और जांच उपकरणों से युक्त 24×7 हेल्थ केयर सर्विसेज शुरू करने का दिया निर्देश_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा – आयुष्मान भारत के मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित हो, अस्पतालों के लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित करें_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने पलामू और हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज एवं रिम्स, रांची में छात्रावास का निर्माण करा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी को टर्मिनेट करने का दिया निर्देश_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले – पारा मेडिकल प्रशिक्षित युवाओं को पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना से जोड़ने की करें पहल_*
    ================

    ● *_राज्य में स्ट्रांग हेल्थ सर्किट बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ● *_इलाज की बेहतर सुविधा को लेकर सभी अस्पतालों को सभी संसाधन करा रहे हैं उपलब्ध_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य में स्ट्रांग हेल्थ सर्किट बनाने बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यहां के अस्पतालों में जांच और इलाज की बेहतर और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को दूसरे राज्यों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी संसाधन की जरूरत होगी, सरकार उसे मुहैया कराएगी ।

    *_प्रमंडलीय मुख्यालयों में सभी सुविधाओं से युक्त 24×7 हेल्थ केयर सर्विसेज की व्यवस्था हो_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमंडल के सदर अस्पतालों में इलाज और जांच की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 24×7 हेल्थ केयर सर्विसेज शुरू करने का निर्देश दिया। इसकी शुरुआत दुमका से होगी। 300 बिस्तर की क्षमता वाले इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जांच- इलाज के सभी अत्याधुनिक संसाधन होंगे । सर्विसेज होगी। यहां सभी चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाए, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

    *_चिकित्सकों की नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए चिकित्सकों और अन्य पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया । उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकतानुसार अनुबंध पर भी चिकित्सकों को नियुक्त करें ताकि किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।

    *_पंचायत दवा दुकान के लिए लाइसेंस देने में तेजी लाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पंचायत स्तर दवा दुकान की योजना के तहत जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा पंचायतों में दवा दुकान खोलने की प्रक्रिया तेज हो। उन्होंने कहा कि जो भी पारा मेडिकल में प्रशिक्षित है , उन्हें भी इस योजना संचालन से जोड़ने की पहल करें।T इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंचायत स्तर दवा दुकान के लिए अब तक 24 सौ आवेदन मिल चुके हैं, जिनमें से 663 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

    *_आयुष्मान भारत के मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों के इलाज में अस्पतालों द्वारा कोताही बरतने की बात लगातार सामने आ रही है। यह कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों के लंबित राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों के इलाज में अस्पताल कोताही नहीं बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज की पात्रता के लिए आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड अगर किसी के पास नहीं है तो 8 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वालों को भी इस श्रेणी में शामिल किया जाए।

    *_मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्य में अब और विलंब बर्दाश्त नहीं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कई वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है इसमें पहले ही से काफी विलंब हो चुका है और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो डेडलाइन तय किए गए हैं उसके अंदर सभी निर्माण पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने पलामू और हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज तथा रिम्स में छात्रावास का निर्माण करा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी को टर्मिनेट करने का भी निर्देश दिया।

    *_एंबुलेंस का परिचालन सुनिश्चित हो_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 206 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया था। लेकिन, कुछ कारणों से कई एंबुलेंस के नहीं चलने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी 206 एंबुलेंस का नियमित और सुचारू परिचालन अविलंब सुनिश्चित करें।

    *_सर्पदंश से मौत के मामले काफी चिंताजनक_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के शुरू होते ही सर्पदंश की कई मामले सामने आ रहे हैं। मैंने पहले ही सभी अस्पतालों में सर्प दंश के मरीजों के इलाज और दवा की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। लेकिन, फिर भी अब तक 45 से ज्यादा सर्पदंश से मौत की बातें सामने आ चुकी है ।यह चिंताजनक है । उन्होंने विभाग को कहा कि जहां सर्प दंश से मौतें हुई है , वहां के संबंधित चिकित्सकों को शो-कॉज जारी किया जाए।

    *_उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री आलोक त्रिवेदी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर अभियान निदेशक श्री विद्यानंद शर्मा पंकज , अपर सचिव श्री जय किशोर प्रसाद, अपर सचिव शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव मेधा भारद्वाज, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह , रिम्स रांची के निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता, रिनपास के निदेशक डॉ जयंती शिमले, आयुष निदेशक डॉ फजलूस शमी और निदेशक ड्रग्स श्रीमती रितु सहाय समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह से गदडा गोबिंदपुर की सड़क निर्माण कार्य पूर्व मंत्री के अनुशंसा से ही हुई है – अप्पू तिवारी
    Next Article झारखण्ड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष एवं बाहरगोड़ा के विधायक ने गुरुवार कों संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता कों सम्बोधित किया

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.