Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर किया गया कंप्यूटर शिक्षा आगाज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर किया गया कंप्यूटर शिक्षा आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास कर किया गया कंप्यूटर शिक्षा आगाज

    *सिख कौम के महान भाई तारु सिंह जी की शहीदी को समर्पित किया गया है कंप्यूटर क्लास: जमशेदपुरी*
    सिख नौजवान सभा मानगो यूनिट ने शिक्षा की क्षेत्र में पहल करते हुए जमशेदपुर के नागरिकों को कंप्यूटर की निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को कंप्यूटर क्लासेज का आगाज किया। गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में आयोजित समारोह में गुरु महाराज जी के चरणों मं अरदास कर कंप्यूटर शिक्षा शुरू की गयी जहाँ हर उम्र के नागरिकों को कंप्यूटर साक्षर बनाया जायेगा।
    सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि कंप्यूटर क्लासों को सिख कौम के महान भाई तारु सिंह जी की शहीदी को समर्पित किया गया है जो हर
    रविवार को सुबह 11 बजे से कंप्यूटर विषेशज्ञ सरदार अमरिंदर सिंह रोषा की देख रेख में आयोजित की जायेंगी। मानगो यूनिट के प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी ने बताया कि 65 बच्चों ने अभी तक अपना पंजीकरण कराया है।
    रविवार को भाई गुरप्रताप सिंह द्वारा की गयी अरदास के उपरांत कार्यक्रम का उद्घाटन मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू, सरदार प्रीतपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, गुरइकबाल सिंह एवं गुरशरण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अमरिंदर सिंह रोषा, जगदीप सिंह गोल्डी एवं सुरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में नौजवान सभा के सुखवंत सिंह सुखु , साहिब पाल सिंह, हीरा सिंह, प्रभजोत सिंह, जगजीत सिंह विंकल, मनप्रीत सिंह मन्नी, हनी सिंह, भवनीत सिंह, अमरिंदर सिंह रोषा, जगदीप सिंह, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह कन्ते, बलविंदर सिंह बब्बु ने सराहनीय भूमिका निभाई।
    मंच का संचालन हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने किया जबकि अथितियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह जमशेदपुरी और जगदीप सिंह गोल्डी ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में पॉक्सो से जुड़े अपराधों पर कैसे नियंत्रण हो, किस प्रकार कड़ी निगरानी की जाय, जिससे इन अपराधों में कमी आए – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
    Next Article कीर्तन करने से शरीर ,आत्मा और मन तीनों पवित्र होता है …..

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.