नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद द्वारा पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित वरीय अधिकारियों संग नामांकन स्थल, वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*_
नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनजर आज दिनांक 28.01.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) सहित वरीय अधिकारियों संग कल दिनांक 29.01.2026 से होने वाले अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद हेतु समाहरणालय स्थित भूतल एवं प्रथम तल पर स्थित नामांकन स्थल के अलावा नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस क्रम में उपायुक्त द्वारा नामांकन स्थल में जरूरी पार्टीशन, साफ सफाई एवं टेबल कुर्सी, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त प्रकाश, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, वाईफाई/इंटरनेट आदि की व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
वहीं नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों निकायों के लिए वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का जायजा लेकर साफ सफाई, प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन, प्रशिक्षण हेतु आवश्यक तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया वहीं भवन प्रमंडल को आवश्यक निर्माण कार्य हेतु यथोचित दिशा निर्देश दिया गया।
_*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।


