आज दिनांक 28.1. 2026 को पुलिस अधीक्षक जामताड़ा विशेष कार्य से दुमका से लौटने के क्रम में संध्या करीब 5:15 बजे फतेहपुर- खागा बॉर्डर पर सड़क किनारे एक व्यक्ति पिंटू मरांडी नामक व्यक्ति को गंभीर जख्मी हालत में पड़ा हुआ देखे जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा घटनास्थल पर रूक कर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अपने अंगरक्षक प्रेम टोप्पो एवं वरुण दास के सहयोग से उसे तत्काल बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गयाl घायल व्यक्ति अचेत अवस्था में थे तथा उसका दोनों पर टूट गया थाl स्थानीय लोगों से अनुसार एक डिजायर चार चक्का वाहन के द्वारा धक्का मार कर भागने की बात बताई गईl वर्तमान में जनवरी माह सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है lपुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा good samaritan का परिचय देते हुए गंभीर घायल व्यक्ति को त्वरित इलाज हेतु भेजा गयाl


