Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का फेज-2 शुरू करने पर विचार हो रहा है: सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का फेज-2 शुरू करने पर विचार हो रहा है: सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का फेज-2 शुरू करने पर विचार हो रहा है: सरयू राय

    पिछले कई महिनों से मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का फेज-2 शुरू करने पर विचार हो रहा है। मुझे उम्मीद थी कि अब तक यह काम काफी आगे बढ़ा होगा। परन्तु आज मैंने नगर विकास विभाग की कंपनी ‘जुडको (झारखण्ड शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम)’ के परियोजना निदेशक से बात हुई तो पता चला कि अभी तक यह मामला जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआईएसएल से आगे नहीं बढ़ा है और कोई प्रस्ताव नगर विकास विभाग के मुख्यालय में नहीं आया है। मैंने इस बारे में जमशेदपुर अक्षेस के विषेष पदाधिकारी और टाटा स्टील यूआईएसएल के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर पता किया कि इस बारे में 06 मई, 2023 को जो बैठक हुई, उसमें लिये गये निर्णयों पर क्या कार्रवाई की गई है ? उन्होंने मुझे उस बैठक की कार्यवाही तो उपलब्ध करा दिया और साथ ही यह भी बताया कि इस बारे में कोई प्रगति नहीं हुई है। बाद में जमशेदपुर अक्षेस के विषेष पदाधिकारी ने मुझे सूचित किया कि वे कल 11.00 बजे पूर्वाह्न इस मामले में टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
    यह विषय अत्यंत गंभीर है इसलिए मैंने इस बारे में नगर विकास विभाग की कंपनी जुडको के परियोजना निदेशक से बात किया और पत्र के माध्यम से एक प्रस्ताव नगर विकास विभाग के सचिव को भेजा तथा शीघ्र मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के फेज-2 के लिए एक तकनीकी परामर्शी का चयन करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आग्रह किया। सचिव और जुडको के परियोजना निदेशक को भेजे गये पत्र और उसके साथ जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में दिनांक 06 मई, 2023 को हुई बैठक की कार्यवाही संलग्न है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर जागरूकता रथ रवाना
    Next Article भाजपा के कद्दावर नेता जयनारायण सिंह एवं किशोरी लाल पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.