Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2023Updated:July 10, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    *◼️ हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग आदि के विरुद्ध वाहन जांच अभियान में तेजी लाएं – उपायुक्त*

    *◼️ जिले के सभी 17 पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांच बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने को लेकर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों पर नियमानुसार एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने हेतु दिया गया निर्देश*

    *◼️ ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य सड़कों से अनाधिकृत गति अवरोधक को हटाने एवं इसे लेकर जागरूकता प्रसारित करने का दिया गया निर्देश*

    *◼️ सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने का निर्देश*

    *◼️ कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डंपरों को जांच कर सीज करने का निर्देश*

    आज दिनांक 10.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    *नो हेलमेट नो पेट्रोल के अनुपालन नहीं करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर नियमानुसार एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश*

    बैठक में समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने में शिथिलता बरतने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को जिले के 17 पेट्रोल पंपों का सीसीटीवी फुटेज जांच करने एवं बिना हेलमेट पेट्रोल दिए गए वाहनों की गिनती कर संबंधित पेट्रोल पम्प के संचालकों से दिए गए निर्देश के आलोक में कारवाई नहीं करने पर एमवी एक्ट के तहत नियमसंगत कारवाई करने का निर्देश दिया।

    वहीं आगे बताया गया कि जिलार्न्तगत सभी पेट्रोल पम्पों में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने तथा सभी पेट्रोल पम्पों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का फ्लैक्स बोर्ड लगवाया गया है। पेट्रोल पम्प जांच के क्रम में बिना हेलमेट के 21 एवं बिना सीट बेल्ट के 04 वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत् दण्ड शुल्क वसूली की गई।

    वहीं प्रमुख सड़कों पर नियमित तौर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के साथ ही प्रतिदिन अनिवार्य रूप वाहन जांच कर हेलमेट, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा मद्यपान कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    *विभिन्न वाहनों पर हुई कार्रवाई*

    वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा, मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा टीम जामताड़ा के द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट / ट्रिपल राइड/ सीट बेल्ट / ओवरस्पीड आदि का जाँच किया गया। जिसके तहत 101 दो पहिया वाहन चालकों एवं 7 (सात) चार पहिया वाहन चालकों से एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं में दण्ड राशि वसूली की गई है। एवं जिला अन्तर्गत सभी थानों में वाहन जाँच कर कुल 61 दो पहिया वाहन एवं 6 चार पहिया वाहन चालकों से दण्ड राशि वसूल की गई है जिसमें कुल 175 वाहनों से कुल राशि 03 लाख 40 हजार रूपये की वसूली की गई है।

    उपायुक्त द्वारा जांच को तेज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बिना हेलमेट एवं ओवर स्पीडिंग वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने एवं जरूरत पड़ने पर लाइसेंस को निलंबित करें।

    *अनाधिकृत गति अवरोधक हटाने को लेकर जागरूकता फैलाएं*

    उपायुक्त ने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधकों को हटाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि अनावश्यक रूप से बने अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है। वहीं इस संबंध में बताया गया कि कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल जामताड़ा के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है प्रमंडलान्तर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) हेतु संबंधित कनीय अभियंताओं द्वारा ग्रामीणों स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्रमशः जामताड़ा प्रखण्ड में दुलाडीह, मेझिया, उदलवनी, गोपालपुर, बेवा, सहरडाल एवं फतेहपुर प्रखण्ड के अंगुठिया, बाबुडीह, बाँसपहाडी, धसनियाँ, खैरावनी में जागरूकता अभियान चलाया गया है। उपायुक्त ने लगातार जागरूकता फैलाने का निदेेश दिया।

    *एक्सीडेंटल जोन को चिन्हित करते हुए साइनेज लगाएं*

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में सड़क हादसे को कम करने के लिए जरूरी एहतियाती मानकों को सुनिश्चित करें।

    उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण व उसके रखरखाव के लिए जिम्मेवार अभियंत्रण सेल को सख्ती के साथ एक्सीडेंटल जोन के लिए चिन्हित कर साइन एंड साइनेज लगाने के निर्देश दिये और तीखे मोड़ के समीपस्थ झाड़ी हटाने, सड़कों में व्हाइट मार्किग करने के साथ जेब्रा क्रांसिग वाले स्थानों पर कैट साइनेज व डेलीनेटर लगाने को लेकर निर्देश दिया। बताया गया की विभिन्न स्थलों पर रंबल स्ट्रिप बनाया गया है।

    वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में बताया गया कि इस माह संयुक्त रूप से 19 वाहनों पर कार्रवाई किया गया है। जुर्माने भरने से संबंधित कार्रवाई के लिए फॉलो अप करने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित को गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया।

    *हिट एंड रन से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र करें निष्पादन*

    उपायुक्त ने बैठक में इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हिट एंड रन से जुड़े 02 मामले लंबित मामले हैं, मामले को अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है।

    *आईआरएडी से संबंधित डेटाबेस को ससमय पोर्टल में करें अपलोड*

    उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सचिव, चेम्बर ऑफ कामर्स श्री संजय अग्रवाल, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Next Article कर्नाटक के तीन अधिकारियों की टीम अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को बचाने की मुहिम में जुटी जमशेदपुर का लाल कनिष्क भी टीम में शामिल

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.