Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो बाबा के दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं आते : विद्यानंद सरस्वती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जो बाबा के दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं आते : विद्यानंद सरस्वती

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जो बाबा के दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं आते : विद्यानंद सरस्वती

    # बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे : काले

    # नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम रवाना

    श्रावण माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को ‘नवयुवक कांवरिया संघ टाटानगर’ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से रवाना हुआ। मंहत विद्यानंद सरस्वती व हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित करके यात्रा को रवाना किया।

    इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती ने उपस्थित शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भक्तों को बाबाधाम जाने का सुअवसर मिलता है जो लोग बाबा भोलेनाथ की दरबार जाते हैं वो कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं। उन्होंने नें सभी कांवरियों से आग्रह किया कि आप सभी जमशेदपुर सहित समूचे विश्व में सुख शांति की कामना बाबा भोलेनाथ से करें।

    संस्था के संरक्षक भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवरियों का यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम को जलाभिषेक के लिए जाता है व विश्व कल्याण की कामना करता है। बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था सुल्तान गंज के लिए रवाना हुआ। जहां से शिव भक्त कांवर में जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर अपने आराध्य बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करेंगे। बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और बाबा का आशीर्वाद हमेशा शिव भक्तों के साथ रहता है। सभी कांवड़ियों को अपनी शुभकामनाओं के साथ उनके मंगलमय यात्रा की कामना करता हूँ।

    इस जत्थे में जूगुन पांडे, अजय राम, आशुतोष बनर्जी, विभाष मजूमदार, संजीव संगी, विक्रम ठाकुर, ब्रजेश, कौशिक प्रसाद, गौतम मोदक, बप्पी नंदी, रवि मंडल, पिंटू भिरभरिया, विक्की तारवे, सूरज चौबे, रामा राव, बॉबी सिंह, अभिषेक, विवेक, मंगलू, कल्लू, प्रणय दास, बबलू, अजय प्रसाद, सूरज यादव, सुशील, संतोष, राकेश, खेमराज, चीकू, कन्हैया चौधरी, सुमित, सिकंदर, प्रसनजीत, प्रवीण, राहुल सहित अन्य मौजूद थे।

    रवानगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश पांडे, संदीप सिंह, महेश मिश्रा, घनश्याम भिरभरिया, प्रिंस सिंह, दिलीप राय, रविन्द्र प्रसाद, मोहन दास, अमित पाठक, सागर चौबे, राज सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह मार्च किया
    Next Article झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने नाला क्षेत्र अंतर्गत राजकीयकृत उच्च विद्यालय , नाला का औचक निरीक्षण कर अध्यनरत छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.