पीएस मथुरा में सौ प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति
राष्ट्र संवाद सं
नाला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मथुरा में शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों की बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक असर साफ दिखाई दे रहा है। विद्यालय में नामांकित कुल 18 बच्चों में से 17 बच्चे उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिखाई दिए। यह आंकड़ा लगभग सौ प्रतिशत उपस्थिति को दर्शाता है, जो किसी भी ग्रामीण विद्यालय के लिए मिसाल से कम नहीं है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि यह उपलब्धि केवल विद्यालय प्रशासन की नहीं, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों की मेहनत व समझ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में प्रतिदिन लगभग 100 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहती है, जिसका कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और समय-समय पर अभिभावकों से संवाद बनाए रखना है।
प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि विद्यालय में शिक्षण–अधिगम को रोचक और उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिससे बच्चों में विद्यालय आने के प्रति उत्साह बना रहता है। नियमित उपस्थिति के साथ बच्चों के सीखने के परिणाम भी बेहतर हो रहे हैं।
विद्यालय की यह उपलब्धि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने और अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

