आदि कर्मयोगी अभियान” को लेकर आज जिले के आदिवासी बहुल चिन्हित 480 गांवों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने नारायणपुर प्रखंड के लोहारंगी में आदि सेवा केंद्र में ग्रामीणों संग विशेष ग्राम सभा में हुए शामिल; विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदित किया साथ ही कई जरूरी दिशा निर्देश*_
आज दिनांक 02.10.2025 को आदि कर्मयोगी अभियान (आदि सेवा पर्व (18 सितम्बर से 02 अक्टूबर)) के तहत जिले के 110 पंचायतों के कुल 480 गांव, जिसमें 95 क्लस्टर शामिल हैं, (जामताड़ा सदर प्रखंड के 17 पंचायत के 41 गांव, करमाटांड़ प्रखंड के 17 पंचायत के 61 गांव, नारायणपुर प्रखंड के 23 पंचायत के 88 गांव, फतेहपुर प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के 124 गांव, नाला प्रखंड के सभी 23 पंचायत के 99 गांव एवं कुंडहित प्रखंड के सभी 15 प्रखंड के 67 गांव इस अभियान में शामिल हैं) चिन्हित सभी गांवों में अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों के मौजूदगी में उक्त आदिवासी बहुल गांवों के समृद्धि एवं समुचित विकास को सुनिश्चित करने होता विलेज एक्शन प्लान अनुमोदित किया गया साथ ही पोर्टल ने अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
_*अभियान के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता पंचायत के आदि सेवा केंद्र लोहारंगी में आयोजित ग्रामसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपायुक्त ग्रामीणों के संग कुर्सी के स्थान पर दरी/चटाई पर बैठे, उपायुक्त के इस अंदाज से मौजूद ग्रामीण, आदि कर्मयोगी एवं आदि सहयोगी सभी ने प्रसन्नता जाहिर किया।*_
_*उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने मौजूद लोगों से कहा कि*_ “आदि कर्मयोगी अभियान” को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान का विजन एवं उद्देश्य है कि सेवा, समर्पण, और संकल्प की भावना से जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन हो, और अंतिम छोर तक सरकारी सेवाएं सुनिश्चित हो सके।
_*अभियान के तहत अपने कर्तव्यों के ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से अपने कार्यों को करने के लिए दिलाया शपथ*_
वहीं इस दौरान उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने उपस्थित ग्रामीणों एवं आदि कर्मयोगी, साथी एवं सहयोगी सभी को शपथ दिलाया। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से करने, आदिवासी समाज, वंचित वर्ग तथा ग्रामीण समुदायों के सर्वांगीण विकास के सतत प्रयास करने, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास एवं पर्यावरण के क्षेत्रों में सक्रिय योगदान करने, सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करने का शपथ दिलाया। इसके अलावा अपने व्यवहार, कार्य एवं संकल्प से समाज में प्रेरित करने, साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भरता, स्वाबलंबन एवं सामूहिक प्रगति में लाने तथा संविधान, कानून के नैतिक मूल्यों का पालन करने का शपथ लिया।
_*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री देवराज गुप्ता के अलावा अन्य सभी प्रखंडों एवं ग्रामों में संबंधित अधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद रहे।

