Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में
    मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जानकारी ली। उन्होंने नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के 200 मीटर की परिधि में नशे से संबंधित एक भी सामग्री की बिक्री नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। वहीं बताया गया कि जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिले के सभी 71 महाविद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों में कुल 142 होर्डिंग्स के जरिए अवेयरनेस ड्राइव चलाया गया है।

    उन्होंने कहा कि नशे के जुड़े हॉट स्पॉट स्थलों को चिन्हित करें। इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, स्कूलों/कॉलेजों में इसके रोकथाम के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारी को अपने क्षेत्र के मेडिकल दुकानों में नियमित औचक जांच कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं नशे के रोकथाम के प्रति स्थानीय भाषा में लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि किशोर और युवा नशे की गिरफ्त में तेजी आ रहे हैं, मादक पदार्थो के सेवन से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर तत्काल एवं नियमित कार्रवाई की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने एवं नशा तस्करों, गांजा, गुटखा, सिगरेट आदि की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने अफीम गांजा की अवैध खेती तथा बिक्री पर कड़ी नजर रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि जिले में कहीं भी इसका अवैध रूप से कहीं खेती न हो, अगर कहीं ऐसा है, उसे नष्ट करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०),उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, डॉ डी सी मुंशी, सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश
    Next Article डीसी ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

    Related Posts

    आंदोलन की संस्कृति: अधिकार के साथ उत्तरदायित्व भी जरूरी

    August 1, 2026

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार: आंदोलन की संस्कृति में उत्तरदायित्व भी आवश्यक

    August 1, 2026

    पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल: भारतीय रिजर्व बैंक की नई पहल

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंदोलन की संस्कृति: अधिकार के साथ उत्तरदायित्व भी जरूरी

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार: आंदोलन की संस्कृति में उत्तरदायित्व भी आवश्यक

    पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल: भारतीय रिजर्व बैंक की नई पहल

    लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हंगामे की भेंट चढ़ रही, समाधान की जरूरत

    पॉलीमर नोट: RBI ने 10 और 20 रुपये के नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू किया

    लोकतंत्र में आंदोलन: अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी आवश्यक | ललित गर्ग

    पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल: भारत में सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई पहल

    लोकसभा में हंगामे की भेंट चढ़ी कार्यवाही, समाधान की राजनीति जरूरी

    वसई के जाने-माने उद्योगपति पर कातिलाना हमला: ₹32 करोड़ की साजिश बेनकाब, 7 गिरफ्तार

    मोहनसिंह लक्ष्मणसिंह परमार पर कातिलाना हमला: ₹32 करोड़ की साजिश बेनकाब, 7 गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.