Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे मछली की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम एवं भूमि सुधार सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए सदर प्रखंड के रानीडीह पंचायत में स्टेडियम निर्माण कार्य को लेकर जमीन की समस्या का अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि बिल संबंधी बहुत शिकायतें आ रही है, इसका निराकरण करें। इसके अलावा उन्होंने नए जेल निर्माण के लिए अंचल अधिकारी जामताड़ा को 30 एकड़ भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। वहीं पानी टंकी के निर्माण के लिए नगर निकाय क्षेत्र में जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस को हैंड ओवर करने का निर्देश दिया, साथ ही समाहरणालय स्थित पूर्व में रहे पुलिस बैरक की साफ सफाई, पार्टीशन करने, बिजली कनेक्शन, पंखा, लाइट आदि कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया, ताकि उक्त स्थल में स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जा सके। वहीं उन्होंने जिला अंतर्गत बंद पड़े विभिन्न उद्योगों का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बताया गया कि गोदाम रिपेयरिंग के लिए फंड उपलब्ध है, जल्द से जल्द मरम्मती कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित माननीय न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों को समय सीमा के अंदर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे बिकने वाले मछली विक्रेताओं को 25 अगस्त तक हटाने का निर्देश दिया, कहा कि माइकिंग करवाएं एवं एक नोटिस समाचार पत्रों के माध्यम से दें। वहीं पंचायतों में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाने एवं शत प्रतिशत उपस्थिति बायोमेट्रिक डिवाइस से बनाने का निर्देश दिया। वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से शत प्रतिशत योग्य को आच्छादित करें। इसके अलावा उपायुक्त ने पीवीटीजी गांवों का सर्वे हेतु सभी बीडीओ को निर्देश दिया, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि किस तरह के परिवार वहां रह रहे हैं। वहीं बारिश को देखते हुए किसी को परेशानी न हो, इसके लिए सम्बन्धित अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं सिंचाई, पथ, राजस्व, जलछाजन आदि समस्याओं को लेकर जरूरी निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने विभिन्न योजनाओं/कार्यों के बाधारहित क्रियान्वयन के लिए संबंधित सीओ से नक्शा के साथ भूमि प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। ताकि आगे कोई समस्या न हो। वहीं विधि की समीक्षा करते हुए लंबित कंटेंप्ट और रिट मामलों के ससमय डिस्पोजल हेतु निर्देश दिया

    बैठक में आईटीडीए की समीक्षा के क्रम में पीएम जनमन अभियान, साइकिल वितरण योजना, एफआरए के तथा लंबित वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया। वहीं अन्य बिंदुओं पर बैठक के क्रम में समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी के अलावा तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व॰ रामदास सोरेन को उनके आवास जाकर दी श्रद्धांजलि
    Next Article मेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.