भाजपा ज़िला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया
जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारे इस मातृभूमि का पहला स्वतंत्रता दिवस था. आज जिस भूमि को हम अपना आज़ाद वतन मानते हैं देखते देखते आज आज़ाद हुए 79 वर्ष हो चुके हैं.और आज पूरा देश अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है!हम दशकों के साहस, एकता और विकास को याद करते हैं। यह एक विशेष दिन है क्योंकि 1947 में, वर्षों के कठोर संघर्ष और बलिदान के बाद,भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था।भारत की आज़ादी की लड़ाई आसान नहीं थी। इस आजादी के लिए लाखों की संख्या में देश के लोगो को अपनी कुर्बानी देनी पड़ी थी,हम पूरे देशवासी उन स्वतंत्रता सेनानियों का हमेशा आभारी है!सोने की चिड़िया से ब्रिटिश कॉलोनी बनने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक बनने का भारत देश का लंबा सफर सराहनीय और विख्यात है.आज हम इस आज़ादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं क्यूंकि हमारे पूर्वजों ने हमें यह आज़ादी दिलाने के लिए 200 वर्ष तक संघर्ष किया। इसलिए आजादी का यह जश्न पूरे देश में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज के दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्सुकता देखी जाती है.देश भर के संस्कारी संस्थानों,कार्यालयों, स्कूलों में इस अवसर को उत्साह के साथ मनाते हैं.इसी निमित्त आज भाजपा ज़िला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया!
मौक़े पर मुख्य रूप से भाजपा ज़िला महामंत्री मितेश शाह तथा दिलीप हेमब्रम,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री,भाजपा नेता सुनील हांसदा,तरुण गुप्ता,दुबराज मंडल,राजेंद्र राउत,विनोद मंडल,ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा तथा सुजाता सिंह,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह,चंदन राउत,लखिन्द्र सिंह, मनोज दें सहित अनेक देशभक्त उपस्थित रहें!

