Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    _*विभिन्न पंजियों का किया निरीक्षण; विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया गया निर्देश*_

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने कार्यालय में संधारित होने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर ससमय संधारण करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रखंड अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओ की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी हैं, सभी ससमय कार्यालय आएं एवं अपने कार्यों का निष्पादन करें। सभी अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, बेहतर कार्य करें। वहीं उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड में चल रही सभी विकास आयोजनों के विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*एकलव्य विद्यालय को जल्द से जल्द करें संचालित*_

    वहीं उपायुक्त ने एकलव्य विद्यालय फतेहपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय के छात्रावास भवन, बेड की उपलब्धता, पुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षक, पेयजल, बिजली की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाओं सहित साफ-सफाई का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी को अविलंब विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक तैयारी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    _*झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर का किया निरीक्षण*_

    उपायुक्त द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, क्लासरूम, किचेन, शौचालय, हॉस्टल सहित अन्य कक्षों का बारी बारी से निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर जरूरी जानकारी लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने किचेन का जायजा लेते हुए बच्चियों के लिए बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता का जांच किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं वार्डन को निर्देशित किया कि किचेन की साफ सफाई को सुदृढ़ रखें, हवादार रखें। बच्चियों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, फतेहपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article पुस्तक “उद्गार “ का झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.