उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की आहूत बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपायुक्त द्वारा स्थापना से सबंधित मामलों, अनुकंपा, एसीपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए स्थापना उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को ससमय एवं नियमानुसार पूर्ण करें।
वहीं आहूत बैठक में अनुकंपा समिति के समक्ष प्राप्त कुल 08 आवेदनों में 06 आवेदनों पर समिति द्वारा सहमति दी गई एवं 02 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। वहीं एसीपी/एमएसीपी के 9 मामले पर सहमति प्रदान किया गया। वहीं अनुकंपा पर चौकदार के लिए 01 आवेदन पर सहमति प्रदान किया गया।
आगे उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा गया कि अनुकम्पा पर नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के दौरान आवेदक का शैक्षिणिक योग्यता क्या है, उम्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, अनापति पत्र, शपथ पत्र, पारिवारिक सूची आदि कागजातों का अवलोकन अच्छी तरह से कर लें, ताकि नियुक्ति के उपरांत किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री पंकज कुमार रवि, पुलिस उपाधीक्षक (मु) श्री संजय कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री अमित कुमार महतो सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

