Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष में अंबा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    राष्ट्र संवाद सं

    कुंडहित: रविंद्र नजरुल जयंती के उपलक्ष्य में प्रखंड के बंगाल सीमावर्ती अंबा गांव में बांधव नाट्य मंच के तत्वाधान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह को मंच के बैनर तले अंबा के ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया वहीं शाम से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से आयी अनामिका हांसदा और मेधात्री बांसुरी ने शानदार ढंग से रवींद्र संगीत प्रस्तुत कल श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों और युवाओं के बीच नाट्य गीत संगीत कविता भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नई पीढ़ी को पुरानी विरासतों से जोड़ने का प्रयास किया गया। मंच के लोगों ने बताया कि महर्षि रविंद्र नाथ ठाकुर हमारे हृदय में वास करते हैं और हमारी चेतना में महाकवि नज़रुल इस्लाम का वास है। इनके बिना बांग्ला और बंगालियों का अस्तित्व और अस्मिता दोनों ही अधूरा है। मंच के लोगों ने बताया कि आज भी दोनों महाकवियों का नाम ही हम बंगालियों के हृदय को झंकार से भर देते हैं। मंच के माध्यम से हम लोग नई पीढ़ी को इन महाकवियों की विरासत से जोड़कर उनके पदचिन्हों का अनुकरण करने का प्रयास कर रहे है।कार्यक्रम में अंबा के अलावे गड़शिमला एवं आसपास के गांव के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वादको और गायको की बेहतरीन युगलबंदी ने लोगों को रविंद्र संगीत और नजरुल की कविताओं की दुनिया से रूबरू कराया। कार्यक्रम को लेकर अंबा गांव के लोग बेहद उत्साहित दिखे। वहीं मंच के तमाम सदस्य गण कार्यक्रम को के बेहतर प्रबंधन में अपना योगदान करते नजर आए। बहरहाल बीते कल की सुबह से देर रात तक अंबा गांव में रविंद्र नजरुल जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
    Next Article करन सिंह को खुन्नस में, जबरिया जेल भेजा गयाः सरयू राय

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.